बिजनौर : क्या इंडिया गठबंधन को मिलेगा आजाद समाज पार्टी का समर्थन? नगीना सुरक्षित सीट से सांसद बने चंद्रशेखर ने किया साफ....... 

नगीना सुरक्षित सीट से सांसद बने आजाद समाज पार्टी (ASP) के मुखिया चंद्रशेखर ने साफ कर दिया है कि वह विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और जनता की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को रोकने के लिए वह जो कुछ भी कर सकते थे, उन्होंने बहुत ही मजबूती से किया। यह तय है कि नगीना में जो गठबंधन बना है, उसे अब पूरे प्रदेश में ले जाना है।
 
नगीना सुरक्षित सीट से सांसद बने आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के मुखिया चंद्रशेखर ने साफ कर दिया है कि वह विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और जनता की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए वह जो कुछ भी कर सकते थे, उन्होंने मजबूती से किया। यह तय है कि नगीना में जो गठबंधन बना है, उसे अब पूरे प्रदेश में ले जाना है।READ ALSO:-मेरठ : चुनाव जीतने के बाद कहां रहेंगे अरुण गोविल? साफ कर दी अपनी प्राथमिकता

 

चुनाव जीतने के बाद पहली बार छुटमलपुर स्थित अपने घर पहुंचे एएसपी मुखिया चंद्रशेखर ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि समाज ने कहा था कि वह 2022 में बहनजी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। 2022 के बाद वह उनके साथ खड़े हैं। खतौली और घोसी उपचुनाव में भाजपा को रोककर उन्होंने यह साबित भी कर दिया। उन्होंने कहा, वह चाहते थे कि भाजपा सबक सीखे और तानाशाही का दौर दोबारा न आए। भाजपा को रोकने के लिए वह जो कुछ भी कर सकते थे, उन्होंने पूरी ताकत से किया है।

 

 चंद्रशेखर ने दावा किया कि प्रदेश की करीब 20 सीटों पर जनता ने उनके इशारे पर भाजपा के विजय रथ को रोकने में मदद की है। दलितों, मुसलमानों, पिछड़ों और किसानों ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वह टूटने नहीं देंगे। जहां भी कमजोरों पर जुल्म होगा, चंद्रशेखर वहीं खड़े मिलेंगे। 

 

विपक्ष की भूमिका में रहेंगे बसपा के प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि बसपा कोई चुनाव जीतने के लिए नहीं लड़ रही है। नगीना में उन्होंने ऐसा गठबंधन बनाया है, अगर यूपी में भी ऐसा गठबंधन बन गया तो 2027 में भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश मुक्त होने से कोई नहीं रोक पाएगा।

 

उन्होंने कहा, भले ही विपक्ष सरकार न बना पाए, लेकिन वह विपक्ष की भूमिका में रहेंगे। अगर कहीं जुल्म हुआ तो वह संसद में लड़ेंगे और उनके कार्यकर्ता बाहर लड़ेंगे। अब कहीं मॉब लिंचिंग नहीं होगी और किसी गरीब की पिटाई नहीं होगी। ऐसा करने वाले गुंडे सावधान हो जाएं, इसी में उनकी भलाई है।

 

चुनाव के दौरान मायावती के भतीजे आकाश द्वारा उन पर की गई टिप्पणी के सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि वह उनके छोटे भाई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब धनबल, बाहुबल और विरासत की राजनीति का युग समाप्त हो रहा है।