बिजनौर : धारदार हथियार से किसान की हत्या, खेत में काम करते समय सिर पर किया हमला, एक आरोपी पुलिस की हिरासत में

 बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गावंडी बुजुर्ग में मंगलवार दोपहर एक और हत्या से क्षेत्र में दहशत फैल गई। खेत में काम कर रहे 48 वर्षीय किसान विजयपाल पुत्र पूरन की धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई।
 
BIJNOR
शहर कोतवाली के गांववाड़ी बुजुर्ग गांव में गन्ना छील रहे किसान की मंगलवार दोपहर पत्तल (आरा) से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी गांव के ही 65 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर किसान को खेत में घेरकर हत्या कर दी। गांव में नाकेबंदी कर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। आरोपी भाकियू का उपाध्यक्ष है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।READ ALSO:- मेरठ : अब सीधे रेलवे स्टेशन नहीं जा सकेंगे आप, ट्रैफिक पुलिस ने किया बड़ा बदलाव; मेरठ का रेलवे रोड हुआ वन-वे

 

आरोपी ने किसान से की थी गाली-गलौज 
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांववाड़ी बुजुर्ग गांव निवासी 48 वर्षीय विजयपाल पुत्र पूरन सिंह मंगलवार दोपहर दो बजे खेत में गन्ना छील रहे थे। उनकी मां छुटिया देवी पास के खेत में जानवरों के लिए भूसा काट रही थीं। इसी दौरान गांव का हिस्ट्रीशीटर डालचंद वहां से गुजर रहा था। शराब के नशे में धुत डालचंद ने विजयपाल से गाली-गलौज शुरू कर दी। विजयपाल ने गाली-गलौज का विरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान डालचंद अपने भतीजे यशमित पुत्र जयपाल के साथ पत्थल लेकर खेत पर पहुंचा। दाव (पत्थर) से विजयपाल के सिर पर हमला कर दिया। सिर व चेहरे पर कई वार किए। विजयपाल ने भागकर बचने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूर जाकर गिर गया।

 

 

गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी डालचंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने बताया कि आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है।

 

आरोपी डालचंद पर 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं
आरोपी ने बताया है कि विजयपाल का उसके बेटे से विवाद हुआ था। इसी के चलते उसने हत्या की है। आरोपी शराब के नशे में है। मृतक की पत्नी संध्या की तहरीर पर डालचंद और उसके भतीजे यशमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डालचंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह शहर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। 

 

15 जनवरी को हुई थी भतीजे की हत्या 
15 जनवरी की रात डालचंद के भतीजे रोहित उर्फ ​​रिंकू पुत्र स्वर्गीय रोहिताश की विजयपाल की बिरादरी के लोगों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में सैनी बिरादरी के चार लोग जेल में हैं। 

 

मृतक का बेटा एसएसबी में क्लर्क है 
विजयपाल का बेटा अरुण एसएसबी में है। वर्तमान में वह लखनऊ मुख्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात है। विजयपाल के पास 20 बीघा जमीन है। विजयपाल की मौत के बाद उसकी पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।