UP : रिटायर इंस्पेक्टर के घर में डबल मर्डर, नेशनल वेटलिफ्टर ने गर्भवती पत्नी और मां की करदी हत्या, फिर खुद भी करने लगा सुसाइड

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक नेशनल वेटलिफ्टर ने अपनी गर्भवती पत्नी और मां की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो आरोपी खुद भी आत्महत्या का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं होने दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है। उसने पुलिस को हत्या की वजह भी बताई है। 
 
उत्तर प्रदेश के बागपत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार दोपहर दिल्ली पुलिस के एक रिटायर सब-इंस्पेक्टर के राष्ट्रीय वेटलिफ्टर बेटे ने अपनी गर्भवती पत्नी और मां की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। लेकिन पुलिस के सामने ही आरोपी युवक अपने गले पर ब्लेड लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। Read also:-RBI ने बदले बैंक या निजी संस्थान के लोन से जुड़े नियम, फर्जी ब्याज पर की बड़ी कार्रवाई

 

फिर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी ने पुलिस को हत्या की वजह बताई। बताया कि उसकी मां और पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर आए दिन झगड़ा होता रहता था। इस कारण वह परेशान रहता था। सुबह उठते ही सास-बहू में झगड़ा शुरू हो जाता था, जो रात तक चलता रहता था। आरोपी ने बताया कि मंगलवार को भी दोनों इसी तरह झगड़ने लगे और उसे गुस्सा आ गया। उसने चाकू उठा लिया। सबसे पहले वह गर्भवती पत्नी को कमरे में ले गया।

 


उसने अपनी पत्नी से कहा कि मुझे माफ कर दो। फिर उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी उसका विरोध करने लगी। लेकिन वह ज्यादा देर तक विरोध नहीं कर पाई और लगातार चाकू के वार से उसकी वहीं मौत हो गई। आरोपी ने बताया कि इसके बाद वह अपनी मां के कमरे में गया। तब माँ सो रही थी। उसने सो रही मां पर भी चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

 

घटना हलालपुर गांव की है। यहां रहने वाले दिल्ली पुलिस के रिटायर इंस्पेक्टर जितेंद्र किसी काम से दिल्ली गए थे। उनका बड़ा बेटा धीरज दिल्ली में रहता है। मंगलवार को पड़ोसी नरेंद्र ने उन्हें बताया कि उसके छोटे बेटे मनीष ने अपनी पत्नी और मां की हत्या कर दी है। यह सुनते ही जितेंद्र के होश उड़ गए। वह तुरंत घर के लिए रवाना हो गए तब तक पुलिस को भी इसकी सूचना मिल चुकी थी। 

 

पुलिस तुरंत मनीष के घर पहुंची। जब उसे गिरफ्तार किया गया तो मनीष ने पुलिस के सामने अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे ऐसा करने से रोक लिया। फिर गिरफ्तार कर अपने साथ ले गये। वहीं, जितेंद्र ने बताया कि उनका बेटा राष्ट्रीय स्तर का वेटलिफ्ट चैंपियन रह चुका है। जिला स्तर और राज्य स्तर पर भी पदक जीत चुकी हैं। हाल ही में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहा था। इस मामले में एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि हलालपुर गांव में सास (Saroj) और बहू (Varsha) की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। आरोपी बेटे से पूछताछ की जा रही है।