हाथ जोड़े, गिड़गिड़ाती रही…नोचते रहे दरिंदे, अश्लील वीडियो भी बनाया, आगरा में युवती से 5 युवकों ने किया गैंगरेप

पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उस होम स्टे संचालक से भी जानकारी जुटाई है, जहां लड़की रह रही थी। महिला ने पुलिस को बताया है कि एक आरोपी उसे पहले से जानता था। उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया जा रहा था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। 
 
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां फेस टू स्थित एक रिच होम स्टे में एक लड़की से गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वह बदहवास हालत में मिली। वह रो रही थी। आरोपियों ने उसे शराब भी पिलाई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच करायी गयी है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। READ ALSO;-WhatsApp Message: अब WhatsApp पर पुराना मैसेज ढूंढना होगा आसान, आ गया ये नया फीचर

 

बताया जा रहा है कि महिला के साथ मारपीट भी की गई है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुहार लगा रही है कि पीड़िता हाथ जोड़कर कहती रही मुझे बचाओ...मेरी छोटी-छोटी बेटियां हैं। घटना शनिवार देर रात की बतायी जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी का नाम जितेंद्र राठौड़ है। उसने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता जितेंद्र को पहले से जानती थी। 

 

 


पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
महिला जिस होम स्टे में रह रही थी उसके संचालक का नाम रवि बताया जा रहा है।  घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। लड़की मदद की गुहार लगा रही थी, उसकी आवाज सुनकर कुछ लोग मदद के लिए आये। तभी किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने मौके से एक महिला को भी हिरासत में लिया है। इस मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके नाम जीतेंद्र राठौड़, रवि राठौड़, मनीष कुमार और देव किशोर हैं। आगरा एसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।