UP : मजदूर के चेहरे पर किया पेशाब, मजदूरी करने के बाद सो गया था, जगाने के लिए की शर्मनाक हरकत; विरोध किया तो की मारपीट

 राजधानी लखनऊ के दुबग्गा में शर्मनाक घटना हुई। यहां चबूतरे पर सो रहे मजदूर के चेहरे पर दबंग ने पेशाब कर दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
 | 
LKO
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मध्य प्रदेश के सीधी पेशाब कांड जैसी घटना सामने आई है। एक युवक ने मजदूर के चेहरे पर पेशाब कर दिया। मजदूर ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। लखनऊ के पेशाब कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम संजू मौर्या है। READ ALSO:-मेरठ : चलती सेंट्रो कार में लगी आग, महिला समेत चार लोग जिंदा जले, हादसे का मंजर देख हर कोई सहम गया

 

लखनऊ में हुआ यह पेशाब कांड दुबग्गा थाना क्षेत्र के चंदोइया खेड़ा का है। पीड़ित मजदूर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मजदूर के चेहरे पर पेशाब करने वाले आरोपी संजू मौर्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सड़क किनारे थकान उतार रहा था मजदूर के इस पूरे मामले की जांच कर रहे डीसीपी पश्चिम डॉ दुर्गेश कुमार ने बताया कि काम करने के बाद युवक सड़क किनारे छांव में लेटकर थकान उतार रहा था। इसी दौरान आरोपी संजू मौर्या ने सो रहे मजदूर के चेहरे पर पेशाब कर दिया। विरोध करने पर मजदूर की चप्पलों से पिटाई भी की गई। इस दौरान किसी ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे से घिनौनी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

 


पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
वहीं, अब मध्य प्रदेश के सीधी पेशाब कांड जैसी घटना राजधानी लखनऊ में सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मजदूर को सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है, ताकि भविष्य में उसके साथ ऐसी कोई घिनौनी हरकत न हो।

 KINATIC

मध्य प्रदेश में भी हुआ सीधी पेशाब कांड
जुलाई 2023 में मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भी ऐसी ही शर्मनाक घटना सामने आई थी, जहां भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला ने शराब के नशे में सीढ़ियों पर बैठे आदिवासी युवक पर पेशाब कर दिया था। इस शर्मनाक घटना का वीडियो भी सामने आया था। तत्कालीन सीएम शिवराज चौहान ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करवाया था। साथ ही उसके अवैध मकान पर बुलडोजर भी चलवाया था।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।