UP : शूटिंग चैंपियन ने तानी पिस्टल, SUV से कार टच होने पर कहासुनी, बीच सड़क काॅलर पकड़ा…बट से मारा; हुआ गिरफ्तार

 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां SUV से कार टच होने के बाद एक शख्स ने बीच सड़क पर पिस्तौल निकालकर युवक को धमकाया और उसकी पिटाई कर दी। 
 | 
LKO
लखनऊ में दिनदहाड़े एक अजीब घटना घटी है। SUV से कार टच होने पर के बाद एक अंतरराष्ट्रीय शूटर ने अपनी पिस्तौल निकाल ली। उसने पीछे से आ रहे कार चालक पर पिस्टल की बट से वार किया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोग मूकदर्शक बने रहे और किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। और लोग वीडियो बनाने में लगे रहे। जानकारी के मुताबिक, घटना लखनऊ के विभूतिखंड इलाके के पॉलिटेक्निक चौराहे की है। गोमतीनगर के विवेक खंड निवासी विनोद मिश्रा अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज हैं।READ ALSO:-मामूली से विवाद में सीने में मारी गोली, मचा बवाल; बार में डीजे संचालक के मर्डर की लाइव CCTV फुटेज वायरल,

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विभूतिखंड इलाके के पॉलिटेक्निक चौराहे पर दो गाड़ियां आपस में टच हो गईं। इसके बाद वह शख्स आगे चल रही एसयूवी से बाहर आया और पीछे चल रहे कार चालक को पिस्तौल दिखाकर धमकाने लगा। उसने कार सवार युवक के साथ न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि उसकी पिटाई भी कर दी। 

 


पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मारपीट करने वाले शख्स का नाम विनोद मिश्रा है। वह पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। वह अपनी टाटा सफारी कार से जा रहा था। पॉलिटेक्निक कॉलेज चौराहे के पास उनके पीछे चल रहे कार चालक रकीब शुक्ला ने एसयूवी को टक्कर मार दी। इसके बाद विनोद नाराज हो गये। उन्होंने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान उसने पिस्तौल निकाल ली और रकीब को धमकाने लगा। 

 KINATIC

युवक बार-बार माफी की गुहार लगाता रहा
विनोद ने रकीब पर तमंचे की बट से कई वार किए और गाली-गलौज भी की। इस दौरान रकीब एसयूवी चालाक विनोद से माफी मांगता रहा। इस पूरी घटना को एक युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर उसकी पिस्तौल जब्त कर ली है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।