UP : मौत की Reel! लड़की ने वीडियो रील बनाने के लिए नदी किनारे किया डांस, पैर फिसला और जा गिरी नदी में

 उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रील बनाते समय एक लड़की नदी में गिर गई, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस टीम गोताखोरों की मदद से बच्ची को ढूंढने की कोशिश कर रही है। 
 | 
LKO
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की के साथ रील बनाते वक्त हादसा हो गया। और लड़की नदी में डूब गई।  वह अपनी बहनों के साथ नदी किनारे रील बनाने गयी थी, जहां उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गयी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। READ ALSO:-फिजिक्सवाला की क्लास में चला अश्लील वीडियो! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, फिर बयान जारी कर दी गई ये सफाई

 

घटना बीबीडी थाना क्षेत्र के इंदिरा नहर की है। विकास नगर निवासी लड़की का नाम मनीषा था, जिसकी उम्र 19 साल थी। जानकारी के मुताबिक, मनीषा को रील्स बनाने का शौक था, जिसे वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती थीं। इसी क्रम में वह अपनी कुछ सहेलियों व बहनों के साथ इंदिरा नहर के पास पहुंची। 

 


नदी किनारे पैर फिसल गया
नहर के पास पहुंचकर मनीषा रील बनाने लगी। ये खबर आने के बाद इसकी कुछ रीलें भी सामने आई हैं, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि ये इसी नदी के पास हैं। मनीषा ने यहां एक के बाद एक रील्स शूट कीं। इस दौरान उसने एक अन्य लड़की के साथ वीडियो भी बनाया था। जैसे ही मनीषा अकेले में वीडियो बनाने लगी तो कुछ ही देर में वह रील बनाते हुए नदी के किनारे पहुंच गई। 

 KINATIC

पुलिस मौके पर पहुंची
जानकारी के मुताबिक जब वह नदी किनारे आयी तो उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में गिर गयी। मनीषा को पानी में डूबता देख उसके साथ आई बहनों व सहेलियों में अफरा-तफरी मच और चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने जांच की लेकिन मनीषा का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को वहां बुलाया। गोताखोरों की मदद से लड़की की तलाश जारी है।  फिलहाल मनीषा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।