UP : पहले महिला से बलात्कार, फिर चाकू से काटा प्राइवेट पार्ट....टिफिन सप्लायर ही निकला महिला वार्डन का कातिल....
महिला वार्डन की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस इस मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी के कबूलनामे के बाद वह जल्द ही दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी।
Nov 16, 2023, 21:17 IST
| 
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कानपुर के काकादेव स्थित कोचिंग मंडी के एक हॉस्टल में महिला वार्डन की हत्या का मामला सामने आया है। संदिग्ध शव मिलने के बाद पहले तो कानपुर पुलिस कह रही थी कि महिला की मौत बीमारी के कारण हुई है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का आरोपी टिफिन सप्लायर निकला। पुलिस की सख्ती से पूछताछ में पता चला कि टिफिन सप्लायर कुलदीप ने वार्डन की बेरहमी से हत्या की थी। READ ALSO:-UP : बिजनौर के नगीना में डकैती-गैंगरेप मामले में पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा, महिला ने खुद ही प्रेमी के साथ संग रची थी पूरी साजिश
सीएमओ के आदेश पर मृत महिला का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया। इसकी वीडियोग्राफी भी करायी गयी। शव के पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने साफ कर दिया कि महिला की मौत बीमारी से नहीं बल्कि प्राइवेट पार्ट से खून बहने के कारण हुई है। प्राइवेट पार्ट्स पर किसी नुकीली चीज से हमला किया गया था। साथ ही उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया। जिससे सिर की हड्डी टूट गई और महिला कोमा में चली गई और उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही दुष्कर्म की आशंका के चलते डॉक्टर के पैनल ने दो स्लाइड बनाई हैं। जिसमें दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई है।
थाना क्षेत्र काकादेव में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के प्रकरण का खुलासा कर पुलिस ने 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इस सम्बन्ध में Adcp Central महोदया की बाइट।https://t.co/T7U77Dsu5j
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) November 16, 2023
आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है
मूल रूप से हरदोई की रहने वाली वार्ड महिला (35) के पति की 2018 में बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद महिला अपने तीन बेटों और एक बेटी के साथ हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर रहती थी। 14 तारीख की रात उसके कमरे में क्या हुआ था? पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी कुलदीप ने यह बात कबूल कर ली है। कानपुर की काकादेव पुलिस कुलदीप को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। आरोपी कुलदीप ने अपने कबूलनामे में बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था।
प्राइवेट पार्ट्स पर किये चाकुओं से वार
इसी दौरान दोनों के बीच रिश्ते को लेकर विवाद हो गया। इसी के चलते उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी। पूरी घटना में पुलिस का कहना था कि मौत की वजह हमले के साथ-साथ अधिक खून बहना भी है। अपराध कबूल करते हुए कुलदीप यादव ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने और उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला करने की बात भी कबूल की है।

2 अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
हत्याकांड का खुलासा कर कानपुर पुलिस ने राहत की सांस ली है। गिरफ्तार आरोपी कुलदीप के साथ ही उसके अन्य दो साथियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पूरे प्रकरण पर एडीसीपी आरती सिंह ने कहा कि हत्या के पीछे रिश्तों के साथ-साथ यौन उत्पीड़न और क्रूरता का अपराध करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।