बेहद दर्दनाक : नहर में डूबते 2 दोस्तों का वीडियो, 3 मिनट संघर्ष के बाद दोनों हारे जिंदगी की जंग, फिर तेज लहर आई...और दोनों बह गए

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गर्मी से राहत के लिए नहर में नहाने गए दो युवक डूब गए ....एक कुछ ही देर में तो दूसरा करीब 3 मिनट संघर्ष के बाद हारा जिंदगी की जंग...बचाने के लिए किए गए लोगों के सभी प्रयास रहे विफल!
 | 
SAHARANPUR
सहारनपुर में बड़ी नहर में डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों नहर में नहाने गए थे। पानी का बहाव इतना तेज था कि दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर गोताखोर वहां पहुंचे। गोताखोरों ने उनकी तरफ ट्यूब और रस्सी फेंकी। दोनों ने रस्सी भी पकड़ ली। करीब 3 मिनट तक उन्होंने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया। तभी तेज लहर आई और दोनों बह गए।READ ALSO:-Muzaffarnagar : दो साल तक किया कुकर्म, धोखे से ले गया अस्पताल, ऑपरेशन कर बनवाया लड़की, बोला-कोर्ट मैरिज कर हम साथ रहेंगे

 

पुलिस और गोताखोरों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले। मामला थाना देहात कोतवाली चिलकाना रेड की बड़ी नहर का है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

 


हाथ से फिसली ट्यूब और रस्सी
हबीबगढ़ निवासी शमशेर 19 साल और शाकिब 21 साल दोस्त थे। दोनों दोस्त मंगलवार शाम मोहल्ले के अन्य लड़कों के साथ बड़ी नहर में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। उन्हें देखकर अन्य युवकों ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे और गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद युवकों के डूबने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों को बुलाया गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद सबसे पहले शमशेर का शव बाहर निकाला गया। कुछ देर बाद शाकिब को भी बाहर निकाल लिया गया। मुंह में पानी भरने से दोनों की मौत हो गई। दोनों कारपेंटर की दुकान पर काम करते थे।

 KINATIC

घटना की जानकारी होते ही शमशेर और शाकिब के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्हें नहीं पता था कि शमशेर और शाकिब नहाने के बाद वापस नहीं आएंगे। दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।