UP : पहले मस्जिद में नमाज पढ़ी, फिर फंदे पर झूला, घटना हुई CCTV में कैद, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा....

मस्जिद में युवक का शव लटका देख इलाके में सनसनी फैल गई. मस्जिद पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग एक-दूसरे से घटना के संबंध में जानकारी लेते दिखे। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक युवक की पहचान करने में जुटी हुई है। मस्जिद के अंदर हुई आत्महत्या की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। 
 | 
SAHARANPUR
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक मस्जिद में एक युवक का लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक ने मस्जिद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने नमाज पढ़ी थी। मृतक युवक कौन है इसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के फांसी लगाने की पूरी घटना मस्जिद में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। READ ALSO:-Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो में कीर्तन कर रही महिलाओं का वीडियो हुआ वायरल, लोगों हुए हैरान, दिए ऐसे रिएक्शन....

 

घटना सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशियान स्थित शाह विलायत मस्जिद की है। सोमवार सुबह करीब सात बजे एक युवक मस्जिद में दाखिल होता है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि युवक मस्जिद में आता है और पहले नमाज पढ़ता है। नमाज पढ़ने के बाद युवक मस्जिद में रखी लकड़ी की सीढ़ी से रस्सी खोलता है और फांसी का फंदा तैयार करता है। वह स्टूल पर चढ़ जाता है और फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेता है।

 


पुलिस मृतक युवक की पहचान कर रही है
जब कुछ और लोग मस्जिद के अंदर पहुंचे तो वहां युवक का शव लटका देखकर हैरान रह गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंगोह थाना इंस्पेक्टर अविनाश गौतम ने बताया कि आत्महत्या करने वाले युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। युवक की पहचान की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। 

 whatsapp gif

मस्जिद में युवक का शव लटका देख हड़कंप मच गया।
घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गयी. घटना के बाद मस्जिद पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। मस्जिद के अंदर हुई इस घटना को लेकर हर कोई हैरान था। लोग मृत युवक की पहचान करने का प्रयास करते दिखे। पुलिस मृतक युवक की पहचान कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।