UP : 'एक तरफा प्रेम कहानी का खौफनाक अंत’…छोटी सी बात पर घर में घुसकर लड़की को मारी गोली, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या

 उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक प्रेम-प्रसंग में पागल युवक ने लड़की के घर में घुसकर उसे गोली मार दी। जिसके बाद उसने खुद को भी तमंचे से गोली मार ली। युवक की मौत हो गई है। 
 | 
SAHARANPUR
'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?' जवाब न मिलने पर लड़के ने गोली चला दी। निशाना सिर पर था, लेकिन कांपते हाथों से चलाई गई गोली लड़की के गाल को पार कर गई। खून से लथपथ लड़की बिस्तर पर बेहोश होकर गिर जाती है। यह घटना सहारनपुर के नगला में घटी।Read also:-मोबाइल नंबर में होने जा रहा है सबसे बड़ा बदलाव, आ रहे हैं नई सीरीज के नंबर, क्या आप पर पड़ेगा इस का असर?

 

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवक ने घर में घुसकर युवती को गोली मार दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने देखा कि युवती लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन युवक मौके से भाग निकला। लोगों ने उसका पीछा किया और खेत में घेर लिया। खुद को घिरा देख उसने खुद को गोली मार ली। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद फोरेंसिक टीम ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

आरोपी अपनी बुआ के घर आता रहता था, 
मृतक की पहचान थाना देवबंद के गांव भायला निवासी राजन के रूप में हुई है। राजन का 24 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती थाना नागल के गांव ताजपुर की रहने वाली है। राजन अक्सर अपनी बुआ से मिलने ताजपुर आता था। जिसके बाद उसकी युवती से जान-पहचान हुई और मोबाइल पर बातें होने लगीं। लड़की के परिजनों को भी दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की जानकारी हो गई थी। 

 KINATIC

शादी की बात को लेकर दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद लड़की ने लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया। इसी बात से राजन नाराज था। जिसके बाद वह तमंचा लेकर लड़की के घर पहुंचा। लड़की को देखते ही उसने उसे गोली मार दी। बाद में राजन ने उसी तमंचे से खुद पर भी गोली चला ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर आरोपी मौके से भागने लगा। लेकिन लोग उसका पीछा करते रहे। खेत में जब आरोपी को घेरा गया तो उसने खुद को गोली मार ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि लड़की अस्पताल में भर्ती है। लड़की के शादी से मना करने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।