मुज़फ्फरनगर : बीच सड़क कैंची निकाली, अपने ही सीने पर करने लगा वार… नशे का आदी बताया जा रहा युवक; पिता के धमकाने पर उठाया कदम

घटना की जानकारी देते हुए सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक जिसकी उम्र करीब 20 साल है उसके पास कैंची है  युवक का नाम आबिद बताया जा रहा है  वह मल्लाहूपुरा कॉलोनी का रहने वाला है। जांच करने पर पता चला कि यह आत्महत्या का मामला है। अभी भी जांच जारी है। 
 | 
MUZ
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवक ने बीच सड़क पर खुद को कैंची से काटकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जब युवक ने खुद पर कैंची से हमला किया तो लोग डर गए। कुछ पल तक किसी की हिम्मत नहीं हुई कि युवक को ऐसा करने से रोक सके। और वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो वह मौके पर पहुंची। READ ALSO:-Delhi-Meerut Rapid Rail Corridor : अब नमो भारत रैपिड रेल से 2 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से हरिद्वार, जानिए क्या है प्लान और रूट

 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया। पेट में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पूरी घटना एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया।

 

वह खुद पर कैंची से वार करता रहा और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
घटना मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मल्लाहूपुरा मोहल्ले की है।  रविवार की रात पारिवारिक विवाद के चलते 20 वर्षीय युवक आबिद ने बीच सड़क पर कैंची से मार-मार कर आत्महत्या कर ली। आबिद की इस हरकत से वहां हंगामा मच गया। उसने कैंची से हमला कर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। वह इतना गुस्से में था कि वह खुद को मारने पर आमादा था। कैंची के वार से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

 whatsapp gif

पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है  इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।