UP : वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता डीपी यादव ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, लोकसभा चुनाव के समय पद से हटाए गए थे

 उत्तर पदेश में अखिलेश यादव के एक नेता ने अचानक खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। नेता ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
 | 
MORADABAD
समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष ने शनिवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर उनके रिश्तेदार और कार्यकर्ता बुद्धिविहार स्थित उनके आवास पर पहुंच गए। पूर्व राज्यसभा सांसद वीर सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। आत्महत्या करने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।READ ALSO:-सहारनपुर : कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद की जीत के बाद समर्थकों ने किया जमकर हुड़दंग, वायरल वीडियो पर पुलिस ने की कार्रवाई

 

संस्थापक सदस्यों में से एक थे
डीपी यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। समाजवादी पार्टी में कोई महत्वपूर्ण पद न मिलने के बावजूद वह पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहे। पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी में गुटबाजी के चलते उनके साले और समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह को पद से हटाकर उन्हें जिला अध्यक्ष बना दिया गया था।

 

इसके बाद लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने डॉ. एसटी हसन की जगह रुचि वीरा को प्रताशी बनाए जाने का विरोध किया और चुनाव प्रचार में भी हिस्सा नहीं लिया। इसकी शिकायत जब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से की गई तो उन्होंने डीपी यादव को जिला अध्यक्ष पद से हटाकर जयवीर सिंह को फिर से जिला अध्यक्ष बना दिया। इसके बाद से वह राजनीतिक गतिविधियों से दूर चल रहे थे।

 KINATIC

पूर्व जिला अध्यक्ष के घर पर सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी
पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पूर्व जिला अध्यक्ष ने आत्महत्या क्यों की। इस घटना की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता डीपी यादव के घर पहुंचने लगे हैं। उनके घर पर समाजवादी के  पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।