मुरादाबाद: 12 साल की बच्ची पिता के साथ वोट डालने पहुंची मतदान केंद्र, वोटर लिस्ट में था नाम, जिसे देख सभी के उड़े होश, Video हो रहा वायरल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक 12 साल की लड़की वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंची। हद तो तब हो गई जब उनका नाम भी वोटर लिस्ट में था, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। चुनाव आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है। मुरादाबाद जिले में जिलाधिकारी ने इस पूरी घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 
 | 
MBD
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान हुआ था। वोटिंग के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक 12 साल की नाबालिग लड़की संभल लोकसभा सीट पर वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंची थी। यहां तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट ने उन्हें रोक दिया। लड़की अपने आधार कार्ड के साथ वोट देने आई थी, लेकिन उसे रोक दिया गया। Read Also:-युवाओं कर रहे हैं फ्लेवर्ड कंडोम का नशा, कंडोम की बढ़ी बिक्री से दुकानदार भी हैरान?

 

जब नाबालिग लड़की से जानकारी ली गई तो लड़की ने बताया कि उसका नाम वोटर लिस्ट में है। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके घर पर वोटिंग पर्ची आई थी। इसके बाद वह मतदान करने मतदान केंद्र पहुंचे। फिलहाल लड़की को रोक लिया गया। लड़की का वीडियो भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के x अकाउंट से पोस्ट किया गया था। चुनाव आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है। मुरादाबाद जिले में जिलाधिकारी ने पूरी घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 

 


संभल के बूथ संख्या 398 का मामला
संभल लोकसभा चुनाव के दौरान वोट डालने वाली एक नाबालिग लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर जिला अधिकारी मुरादाबाद मानवेंद्र सिंह ने संज्ञान लिया है। मानवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संभल लोकसभा क्षेत्र की कुंदरकी विधानसभा के बूथ नंबर 398 पर एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

 KINATIC

लड़की 8वीं क्लास में पढ़ती है
वायरल वीडियो में लड़की ने बताया कि वह 8वीं क्लास में पढ़ती है। उसकी उम्र 12 साल है, जबकि उसका नाम चुनाव सूची में है। 12 साल की एक लड़की आधार कार्ड के जरिए वोट डालने मतदान केंद्र पहुंची थी। अब यह जांच का विषय है कि 12 साल की बच्ची का नाम वोटर लिस्ट में कैसे आ गया। इस पूरे प्रकरण में कौन लोग शामिल हैं?

 whatsapp gif

आधार कार्ड को लेकर भी शिकायत मिली
इसके साथ ही आधार कार्ड को लेकर भी प्रशासन की टीम को शिकायतें मिली हैं। ज्यादातर मतदाता आधार कार्ड लेकर वोट देने आते हैं और आधार कार्ड का इस्तेमाल अन्य कामों के लिए भी किया जाता है। इसके साथ ही एक और शिकायत मिली है कि बड़ी संख्या में आधार कार्ड बनाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि आधार कार्ड बनाने के मामले में भी जांच कराई जाएगी। यदि कोई कमी पाई गई तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।