UP मौसम: उत्तर प्रदेश में सर्दी की जोरदार आगाज! मेरठ में रहा सबसे कम तापमान, इस दिन से बढ़ोत्तरी होगी ठिठुरन में

उत्तर प्रदेश में सर्दी का जोरदार आगमन हुआ है। दरअसल, पिछले 24 घंटे में तापमान तेजी से गिरा है। और मेरठ में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल अब तक का सबसे कम तापमान है। 
 | 
MMRT
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में ठंड ने जोरदार  आगाज किया है। इस दौरान तापमान तेजी से गिरा है। सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच है। वहीं, पिछले एक हफ्ते से मेरठ पूरे उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान मेरठ में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल अब तक का सबसे कम तापमान है। इसके अलावा कानपुर, मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर में भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, अलीगढ़, झांसी, वाराणसी और प्रयागराज में भी न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। READ ALSO:-मेरठ : मोबाइल की दुकान की दीवार में किया कुंबल, फिर PPE किट और ग्लव्स पहनकर कर करली 70 लाख के मोबाइल फोन की चोरी

 

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में ठंड ने जोरदार आगाज किया है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। फिलहाल रविवार तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान इसी तरह बना रहेगा। सोमवार से फिर मौसम बदलने के आसार हैं। यानी तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है।  फिलहाल मौसम पर नजर रखी जा रही है। 

 

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।  लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, चुर्क, बहराईच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से लेकर 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 

 whatsapp gif

जबकि मेरठ, नजीबाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ, बुलन्दशहर, बस्ती, झाँसी, उरई, हमीरपुर, बरेली और शाहजहाँपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।  वहीं, इन जिलों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।