मेरठ : प्रयागराज, लखनऊ तक चलेगी नई ट्रेन, केंद्रीय रेल मंत्री की घोषणा, बिजनौर और हस्तिनापुर को भी जोड़ा जाएगा रेलवे लाइन से.....

बताया कि मेरठ हस्तिनापुर बिजनौर रेलवे प्रोजेक्ट की DPR तैयार हो गई है। इस पर लगातार काम किया जा रहा है। यहां विकास भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को घर की चाबियां दीं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल भाषण सुना गया। 
 | 
MRRT
मेरठ से लखनऊ, प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही मेरठ से प्रयागराज, लखनऊ तक सीधे ट्रेनें चलेंगी। माना जा रहा है कि यह रेल सुविधा 2024 तक शुरू हो जाएगी। गुरुवार को मेरठ पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस नई ट्रेन सुविधा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही हस्तिनापुर, बिजनौर तक नई रेलवे लाइन शुरू की जाएगी। उस पर काम चल रहा है। सिटी स्टेशन विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा। वह विकास भारत संकल्प यात्रा के दूसरे दिन विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए सभा को संबोधित कर रहे थे।READ ALSO:-लोकसभा चुनाव से पहले फ्री राशन योजना पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में 81 करोड़ से ज्यादा लोगों को होगा इसका फायदा

 

जिमखाना मैदान में नगर निगम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मेरठ से लखनऊ प्रयागराज तक एक स्वतंत्र ट्रेन चलाई जाएगी। अच्छी ट्रेन चलाऊंगा, हालांकि अभी नहीं बताएंगे। थोड़ा सा ठहरें। इसके लिए उन्होंने सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजपेयी और क्षेत्रीय नेताओं के प्रयासों को श्रेय दिया।

 Image

हस्तिनापुर रेलवे लाइन पर बताया कि DPR तैयार हो गई है। वह आज ही इसकी समीक्षा करेंगे। सिटी स्टेशन के संबंध में बताया गया कि इसका चयन अमृत स्टेशनों में किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरठ का इतिहास स्वर्णाक्षरों में लिखा है। देश ने कई उतार-चढ़ाव देखे। देश में नई ऊर्जा, नया उत्साह आया है। नए अवसर और नई सोच आई है। इसके पीछे वजह ये है कि ये यात्रा एक अनुभव साझा करने के लिए निकल रही है। जो पहले विकसित देशों में उपलब्ध था वह अब भारत में भी उपलब्ध होने लगा है।

 


रेल मंत्री ने कहा कि नमो भारत, वंदे भारत ट्रेन, 5जी है, मोबाइल फोन बनाने की फैक्ट्री बन रही है। पहले भारत में कोई विचार नहीं था। मोदी जैसा नेतृत्व आया।  सबका साथ-सबका विकास से जुड़ा। पहले देशों की रैंकिंग में भारत की रैंक सिर्फ 10 थी, जो घट कर नीचे आ गई, लेकिन 2014 से 2023 तक जब मोदी सरकार आई तो यह 10 से  5 पर हो गई है।

 whatsapp gif

भारत पर राज करने वाला भी पीछे रह गया। दो बड़े देशों जापान और जर्मनी को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आने वाला है। 35 साल का युवा विकसित भारत देखेगा। उन्होंने देश के कई कोनों का दौरा किया है, लोग कह रहे हैं कि मोदी जो सोच रहे हैं, वह पचास साल में किसी ने नहीं सोचा था। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने भी संबोधित किया। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।