Meerut से 10 इंटरनेशनल मोबाइल तस्कर गिरफ्तार: चोरी हुए 2.5 करोड़ के 207 मोबाइल बरामद, इनमें 67 Iphone, IMEI बदलवाकर भेज देते थे विदेश
Tue, 26 Apr 2022
| 
देश के सबसे बड़े आंतर्राष्ट्रीय मोबाईल तस्कर को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गेंग महीने के 3 हजार से अधिक मोबाईल जहाज से विदेश भेजती थी। गेंग के मुख्य सूत्रधार शरद गोस्वामी के पास 207 मोबाइल, लैपटॉप और साढ़े 3 लाख रुपए और विदेशी शराब मिली है। इसी के साथ अन्य 9 आरोपियों से भी पुलिस ने 2.5 करोड़ से अधिक कीमत के मोबाईल बरामद किए। बता दें की यह तस्कर ऑन डिमांड मोबाईल चोरी करते थे।

IMEI नंबर बदलकर मोबाईल विदेश भेजें जाते थे
यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र में ऑन डिमांड मोबाइल चोरी कर मोबाइल जहाज से श्रीलंका और चीन भेज दिए जाते थे। औसतन हर महीने 3 हजार चोरी के मोबाइल IMEI नंबर बदल कर विदेश भेजे जा रहे थे। इसके लिए पानी के जहाज और हवाई जहाज दोनों का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इन्हीं गतिविधियों की वजह से मेरठ पुलिस ने शरद पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। मंगलवार को एसओजी और देहली गेट थाना पुलिस की टीम ने शरद गोस्वामी और गेंग के सदस्य राहुल उपाध्याय, अफजल राणा, रहीस, सारिक मलिक, मोहम्मद राशिद, फुरकान, अफजल, शाहरुख और मोहम्मद चांद को गिरफ्तार कर लिया।

गेंग के 11 लोग अभी भी है फरार
इंस्पेक्टर पल्लवपुरम देवेश शर्मा ने बताया कि ब्रह्मपुरी के माधवपुरम निवासी शरद गोस्वामी के पुत्र महेंद्र गिरी का मोबाइल और पर्स लूट का बड़ा नेटवर्क था। इस गेंग का जाल कई प्रदेशों में फैला हुआ था। उनके पास से कुल 207 मोबाइल बरामद हुए हैं जिनमें से 62 आईफोन हैं। सभी मोबाइल की कीमत 2.5 करोड़ रुपए से अधिक है। इनके अलावा 2 लैपटॉप, 1 कार, 4 बाइक, डेढ़ लाख रुपए की शराब और 3.5 लाख रुपये कैश भी बरामद हुआ है। एसएसपी ने बताया कि 11 सदस्य अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है।