मेरठ: ईंट से मार कर युवक की हत्या, परिजन बोले- दोस्तों ने मिलकर मार डाला; पैसे के बंटवारे को लेकर था विवाद

 मामला मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर का है, मृतक युवक का नाम नितिन है। सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह का कहना है कि युवक नितिन का शव घर के पास प्लॉट में पड़ा मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 | 
MRT
मेरठ में बुधवार को एक युवक की ईंट से मार कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का शक जताया है। आरोप है कि दोस्तों से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर दोस्तों ने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। READ ALSO:- समंगलरों के अजब कारनामें : दवा खाने के बाद शौच के लिए गया तो लैटरिन की जगह से गिरने लगी सोने की गोलियां

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि दोस्तों से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी वजह से हमारे बेटे की उसके दोस्तों के द्वारा ही हत्या की गयी है। 

 whatsapp gif

मामला मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर का है, मृतक युवक का नाम नितिन है। सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह का कहना है कि युवक नितिन का शव घर के पास प्लॉट में पड़ा मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। हत्यारों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।