मेरठ : तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, भीषण गर्मी में सड़कों और बाज़ारों में सन्नाटा, बिजली की समस्या से भी लोग परेशान
मौसम कार्यालय में न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को मेरठ का एक्यूआई 186 दर्ज किया गया। शहर का जयभीमनगर 232, गंगानगर 197, पल्लवपुरम 130, दिल्ली रोड 200, बेगमपुल 210 दर्ज किया गया।
May 28, 2024, 15:13 IST
|
![WEATHER](https://khabreelal.com/static/c1e/client/88667/uploaded/80b63a3eb726ff81c137ef25fc91d111.jpg)
मेरठ में नौतपा में गर्मी चरम पर है। आज मंगलवार की दोपहर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। सोमवार को दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। तेज धूप, लू और लू के कारण बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस सप्ताह गर्मी और बढ़ेगी। READ ALSO:-मेरठ : गिरफ्तार समाजवादी पार्टी के विधायक रफीक अंसारी 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत भेजे गए, इस मामले में 100 वारंट हुए थे जारी
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. यूपी साही का कहना है कि लोगों को अधिक गर्मी झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस सप्ताह तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जायेगा।
PVVNL ने District Wise हेल्पलाइन नंबर जारी किए
तेज धूप और गर्मी के बीच बिजली कटौती की शिकायतें भी बढ़ गई हैं। अघोषित बिजली कटौती लगातार हो रही है। ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त होकर फुंक रहे हैं। अब ऐसे में PVVNL की ओर से जिलेवार हेल्पलाइन नंबरों की सूची जारी की गई है।
तेज धूप और गर्मी के बीच बिजली कटौती की शिकायतें भी बढ़ गई हैं। अघोषित बिजली कटौती लगातार हो रही है। ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त होकर फुंक रहे हैं। अब ऐसे में PVVNL की ओर से जिलेवार हेल्पलाइन नंबरों की सूची जारी की गई है।
यदि कहीं भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत या परेशानी आती है तो उपभोक्ता अपने जिले के इन नंबरों पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए इन नंबरों पर शिकायत करें.
जिला मोबाइल नंबर
मेरठ 9193330312
हापुड 9193319903
बागपत 9193330171
गाजियाबाद 9193320115
बुलन्दशहर 9193302137
मुजफ्फरनगर 9093331304
सहारनपुर 9193330206
शामली 9193330951
मुरादाबाद 9193300109
संभल 9193300411
अमरोहा 9193331320
बिजनोर 9193331426
रामपुर 9193300636
नोएडा 0120-2970431
टोल फ्री नंबर 1912 एवं 18001803012
मेरठ 9193330312
हापुड 9193319903
बागपत 9193330171
गाजियाबाद 9193320115
बुलन्दशहर 9193302137
मुजफ्फरनगर 9093331304
सहारनपुर 9193330206
शामली 9193330951
मुरादाबाद 9193300109
संभल 9193300411
अमरोहा 9193331320
बिजनोर 9193331426
रामपुर 9193300636
नोएडा 0120-2970431
टोल फ्री नंबर 1912 एवं 18001803012
![sonu](https://khabreelal.com/static/c1e/client/88667/uploaded/c98ae102b076f29c191625cbc78b1bd4.webp)