मेरठ: स्कूटी सवार ने खेत में काम कर रहे 3 लोगो पर की फायरिंग, दो सगे भाइयों को लगी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला

 मेरठ में पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया  मामला यहां तक पहुंच गया कि आरोपियों ने गन्ना काटने गए कार्तिक और रितिक पर फायरिंग कर दी  पूरी घटना में तीन लोगों को गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है।  वहीं पुलिस का कहना है कि यह पूरा विवाद पारिवारिक भाइयों के बीच हुआ था। 
 | 
MRT
मेरठ में एक बार फिर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना किशनपुर बिराना गांव की है जहां सुबह करीब 10 बजे किसान जितेंद्र के दो बेटे कार्तिक और रितिक गन्ने की फसल काट रहे थे। इस दौरान उसका एक दोस्त अश्वनी भी उसके साथ था। गन्ना काटते समय उसी गांव के रहने वाले उसके चाचा गजेंद्र और प्रमोद अपने दो बेटों कुलदीप और अभिनव के साथ वहां पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर लड़ाई शुरू हुई। READ ALSO:-अगर पत्नी संबंध नहीं बना रही है तो क्या पति को तलाक देने का अधिकार है या नहीं? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा?

 

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कुलदीप और अभिनव ने अपने साथ लाए तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में कार्तिक, रितिक और अश्विनी को एक-एक गोली लगी। गोली लगने के बाद आरोपी खुद को बचाने के लिए खेतों में भागने लगे. लेकिन, गोली लगने के बावजूद तीनों घायल उसके पीछे भागे।

 MRT

पीछा करने के दौरान एक घायल व्यक्ति अपने मोबाइल से मारपीट का वीडियो बनाने लगा। इस वीडियो में एक आरोपी पिस्टल से फायरिंग करते हुए भागता नजर आ रहा है। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर का कहना है कि तीनों की हालत स्थिर है। वहीं, आरोपी अभी भी फरार है।

 whatsapp gif

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि दोनों पक्ष सगे भाई हैं। इनमें आरोपी गजेंद्र शराब पीकर दूसरे पक्ष से गाली-गलौज करता था। करीब 3 महीने पहले कार्तिक और रितिक ने उसे धमकी दी थी। इसे अपना अपमान समझकर गजेंद्र के मन में बदले की भावना आ गई और आज उसने अपने भाई व पुत्रों के साथ मिलकर कार्तिक आदि पर हमला कर दिया।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।