मेरठ : टीबी (TB) के मरीजों की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, मरीजों के परिजनों ने अस्पताल में बुलाई पुलिस

मरीजों के परिजनों ने बताया कि रात करीब आठ बजे टीबी वार्ड में मरीजों को कोई इंजेक्शन दिया गया था। उस इंजेक्शन के बाद ही मरीजों की हालत बिगड़ गई। रात 1.20 बजे के बीच मरीजों को सांस लेने में काफी दिक्कतें होने लगीं। धीरे-धीरे सभी मरीजों के साथ ऐसा होने लगा और वार्ड में हंगामा मच गया।
 | 
PL SHARMA HOSPITAL
मरीजों के परिजनों ने बताया कि रात करीब आठ बजे टीबी वार्ड में मरीजों को कोई इंजेक्शन दिया गया था। उस इंजेक्शन के बाद ही मरीजों की हालत बिगड़ गई। रात 1.20 बजे के बीच मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। धीरे-धीरे सभी मरीजों के साथ ऐसा होने लगा और वार्ड में हंगामा मच गया। मरीजों के परिजनों का आरोप है कि दिए गए इंजेक्शन में कुछ कमी या गड़बड़ी है। इसी वजह से इंजेक्शन वाली दवा का रिएक्शन हो गया है। READ ALSO:-क्या वोट न देने पर आपके बैंक खाते से कटेंगे 350 रुपये? जानिए क्या है पूरा मामला

 

इमरजेंसी वार्ड में रात्रि पाली की ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने बताया कि टीबी के मरीजों को कोई नया इंजेक्शन दिया गया है। शायद उसकी वजह से ऐसा हुआ। लेकिन सभी मरीजों की स्थिति नियंत्रण में आ गयी है। सभी अच्छे हैं। अभी फिलहाल वार्ड में 3 मरीज भर्ती हैं। वह भी नियंत्रण में है। 

 

मरीज के एक परिजन ने बताया कि इंजेक्शन देर शाम दिया गया था। इसके बाद मरीजों की हालत बिगड़ गई, उन्हें सर्दी लग गई, बुखार बढ़ गया, हाथ-पैर सिकुड़ने लगे।अपने भाई को कल ही यहां भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कहा कि इन्फेक्शन हो जाता है। उस वक्त वार्ड में 20 से ज्यादा मरीज थे। 

 

एक टीबी मरीज ने बताया कि अचानक ठंड लग गयी, डॉक्टर इंजेक्शन देकर चले गये थे।  कुछ लोगों ने पुलिस बुला ली थी। एक और ने बताया कि सभी मरीजों को इंजेक्शन लग चुके थे और सभी की हालत बिगड़ने लगी। एक और मरीज ने बताया कि वह 3 दिन से टीबी वार्ड में भर्ती था, रात में जब उसे इलाज किया जा रहा था तो उसे भी इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद उनकी भी तबीयत बिगड़ गई थी। 
monika

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।