मेरठ : दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, समलैंगिक संबंधों की वजह से की गई थी दोनों की हत्या

 मेरठ पुलिस ने झांकी कलाकारों की हत्या का खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने घटना का पूरा सच पुलिस के सामने बता दिया है। 
 | 
MRT
मेरठ खरखौदा थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को सनसनीखेज खुलासा किया। दोनों युवकों की हत्या का कारण समलैंगिक संबंध सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक डांस पार्टियों में लड़की बनकर डांस करता था। फिर आरोपी से संबंध बन गए। मृतक युवक के मोबाइल में आरोपियों के अश्लील वीडियो थे। READ ALSO:-मेरठ : महाराणा प्रताप की जयंती पर युवाओं ने निकाली बाइक रैली, बाइक और कार पर किया स्टंट - कहा-महाराणा प्रताप का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

 

परिजनों ने इस मामले में कैली गांव निवासी अंकुश और नवीन को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को मनोज के मोबाइल में एक वीडियो मिला। इसमें मनोज और मोंटी कह रहे थे कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो अंकुश और नवीन जिम्मेदार होंगे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें छापेमारी कर रही थीं। गुरुवार को पुलिस ने दोनों को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया। 

 M

मोंटी अंकुश पर शादी करने का दबाव बना रहा था
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मोंटी और मनोज जागरण में लड़कियों के भेष में नाचते-गाते थे। छह महीने पहले नवंबर में अनुसूचित समुदाय के अंकुश और नवीन की मुलाकात मेरठ में एक जागरण में मोंटी और मनोज से हुई थी। अंकुश मजदूरी करता है और नवीन हेयर ड्रेसर है। चारों ने एक दूसरे के नंबर ले लिये। मोंटी अंकुश से और नवीन मनोज से बात करने लगा। उनके बीच समलैंगिक संबंध बन गए थे। 

 

जब अंकुश की शादी की बात चली तो मोंटी ने विरोध करना शुरू कर दिया। मोंटी ने अंकुश पर शादी करने का दबाव डाला। अंकुश और नवीन ने उन दोनों से बात करना बंद कर दिया। इसके बाद भी मोंटी और मनोज उससे मिलने कैली जाते रहे। नवीन हैदराबाद में अपने रिश्तेदारों के पास गया, लेकिन मोंटी और मनोज दोनों के घर पहुंच गया। इसके बाद शादी करने का दबाव बनाने लगा।

 KINATIC

वीडियो वायरल करने की धमकी दी
अंकुश और नवीन ने तय किया कि अगर वे दोनों नहीं माने तो हत्या कर देंगे। बुधवार को तय योजना के मुताबिक अंकुश और नवीन ने दोनों को फोन कर आम के बगीचे में बुलाया। पहले भी वह वहां आता रहता था. अंकुश और नवीन ने कहा कि उन्हें अपना वीडियो डिलीट कर देना चाहिए. इसी बात को लेकर विवाद हो गया। मोंटी और मनोज ने कहा कि या तो शादी कर लो नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे। इस पर अंकुश ने मोंटी का गला दबा दिया। नवीन ने बेल्ट से मनोज का गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद दोनों मोंटी का मोबाइल अपने साथ ले गये। इसमें उनके रिलेशनशिप का एक वीडियो था। दोनों बुलंदशहर रिश्तेदारी में पहुंचे। खरखौदा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

चारों आपस में रिलेशन थे। इन्हीं संबंधों के चलते हत्या को अंजाम दिया गया है।  अंकुश और नवीन की निशानदेही पर मोंटी का मोबाइल बरामद कर लिया गया है।  मोबाइल में उनके संबंधों के वीडियो मिले हैं। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।