मेरठ : नवजात को गोद लेने आगे आए लोग, एक दिन के बेटे को नाले में छोड़ गई कलयुगी मां, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

मेरठ में एक निर्दयी मां ने अपने एक दिन के बेटे को नाले में छोड़ दिया। जिस मां का दिल अपने लाडले बेटे को लावारिस छोड़ने पर नहीं पिघला, उसे गोद लेने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। जैसे ही लोगों को लावारिस बेटे के मिलने की जानकारी मिली, लोग उसे गोद लेने के लिए आगे आने लगे।
 | 
MRT
मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के गौरीपुरा के शिवशक्ति नगर में एक नवजात मिला। वह एक घर के बाहर नाले के ऊपर बने स्लैब पर लेटा हुआ था। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया। सीसीटीवी की मदद से पुलिस नवजात को इस तरह छोड़ने वाले व्यक्ति की जानकारी जुटा रही है।Read also:-बिजनौर: धामपुर में इंस्पेक्टर ने गेस्ट हाउस कर्मचारी को मारा थप्पड़, SP ने लिया संज्ञान, आरोपी इंस्पेक्टर हुए लाइन हाजिर

 

थाना क्षेत्र के गौरीपुरा के शिवशक्ति नगर में शनिवार को ऊंचे टीले पर नाले के स्लैब पर एक नवजात पड़ा था। वह रो रहा था। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर कई लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई।

 

थाना पुलिस ने नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की। वह पूरी तरह स्वस्थ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

 

थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों के अनुसार नवजात शिशु की उम्र महज एक दिन है। जन्म के एक दिन बाद ही उसे फेंक दिया गया था। बच्चे को गोद लेने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। हालांकि, नवजात शिशु फिलहाल पुलिस की सुरक्षा में है। अगर उसके असली माता-पिता नहीं मिले तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
KINATIC

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।