मेरठ : चचेरी बहन से बात करने से रोका, तो युवक की कनपटी और पेट में गोलियां मारी, दिया हत्या की वरदात को अंजाम....

 | 
MRT
मेरठ के सरधना के भमौरी गांव में शुक्रवार शाम 21 वर्षीय कृष्ण सोम की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह उसकी चचेरी बहन का पीछा कर रहे लड़के हैं। बताया जा रहा है कि गांव का ही युवक मोहित अपनी चचेरी बहन को परेशान कर रहा था। कृष्ण बार-बार मोहित को उसकी बहन से बात करने से रोकता था। इससे गुस्साए उसने अपने दोस्त सौरभ के साथ मिलकर कृष्ण को गोली मार दी। घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।READ ALSO:-ट्रोल हुआ कपल, अब तो शादी की रात यानि सुहागरात के भी बनने लगे व्लॉग! नवविवाहित जोड़े का Video वायरल...दोनों कैमरे के सामने ही…

 

शुक्रवार शाम करीब छह बजे कृष्ण गांधी आश्रम के पास बैठा था। उसी समय मोहित और सौरभ उसके पास आए। तभी किसी बात को लेकर तीनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद कृष्ण वहां से जाने लगा तो मोहित और सौरभ उसका पीछा करने लगे। तभी कृष्ण कुछ सामान खरीदने के लिए एक दुकान पर रुका। सामान खरीदने के बाद जब कृष्ण लौटने लगा तो मोहित शर्मा और सौरभ ने उसे रोक लिया। सौरभ ठाकुर ने कृष्ण की कनपटी पर गोली मार दी।

 

मोहित शर्मा ने दूसरी गोली उसके पेट में मारी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए। परिजन खून से लथपथ कृष्ण को सीएचसी ले गए। वहां से रेफर करने के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया लेकिन वहां से भी डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया।

 

कृष्णा के पिता जयसिंह ने बताया कि मोहित उसकी भतीजी से बात करता था। डेढ़ माह पहले भी कृष्ण ने विरोध किया था। इसके बाद मोहित ने अपने दोस्त सौरभ के साथ मिलकर कृष्ण पर हमला कर दिया। जयसिंह ने इसकी शिकायत सौरभ के पिता विक्रम से की।

 

विक्रम ने भरोसा दिलाया था कि मोहित अब बात करने की कोशिश नहीं करेगा। जयसिंह ने बताया कि भरोसा देने के बावजूद उसके बेटे की हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि मोहित और सौरभ रोजाना नशा करते हैं।

 KINATIC

कृष्णा की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि कृष्ण ने इसी साल खेड़ा इंटर कॉलेज से पढ़ाई की थी। कृष्ण दो बहनों का इकलौता भाई था। बड़ी बहन आरती की शादी हो चुकी है। दूसरी बड़ी बहन कल्याणी की शादी नवंबर में तय है।

 

कृष्णा के पिता जयसिंह गांव से सरधना तक ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कृष्णा की मौत से उसकी मां सुषमा, पिता जयसिंह, दादी प्रकाशी, बहन आरती और कल्याणी बेसुध हैं। परिजनों ने बताया कि काफी मन्नतों के बाद कृष्णा का जन्म हुआ था। हत्यारों ने पूरा घर तहस-नहस कर दिया।

 whatsapp gif

रात में गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। मोहित और सौरभ के कई रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया जाएगा। हत्यारों की तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।