मेरठ : स्विमिंग पूल में बच्चों के साथ नहाने गए युवक की हत्या, बच्चों के सामने पिता के सिर में मारी गोली;
उत्तर प्रदेश के मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक 25 वर्षीय युवक की उसके दो बच्चों के सामने हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवक के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
Updated: Jun 5, 2024, 13:15 IST
|

मेरठ में मंगलवार रात एक पिता की उसके मासूम बच्चों के सामने स्विमिंग पूल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अरशद नाम का युवक अपने बच्चों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गया था। इसी दौरान उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। तभी एक युवक ने पिस्टल निकालकर अरशद की कनपटी पर गोली मार दी। फायरिंग के बाद भगदड़ मच गई और पिता को गोली लगने पर बच्चे भी रोने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।Read also:-बिहार लोकसभा चुनाव रिजल्ट: निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव जीत के बाद क्यों रो पड़े, देखें वीडियो
थाना लोहिया नगर क्षेत्रअंतर्गत युवक की हत्या के संबंध में ब्रीफ नोट ।#MeerutPolice pic.twitter.com/GZHjm4co8A
— MEERUT POLICE (@meerutpolice) June 5, 2024
उत्तर प्रदेश के मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 32 वर्षीय युवक की उसके दो बच्चों के सामने हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक के सिर पर गोली मारी और मौके से फरार हो गए। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्विमिंग पूल में बच्चों के साथ नहाने गया था युवक।
#meerut में राम चुनाव तो जीत गए लेकिन जनपद में राम राज्य नहीं आ पाया वरना ऐसा हो सकता है की खुलेआम एक शख्स को उसके दो मासूम बच्चों के सामने गोली मारकर कत्ल कर दिया जाए 🤔 स्विमिंग पूल पर इस भिड़ के बिच एक हत्यारा सिर को टारगेट करके गोली चला देता है और भाग जाता है।@meerutpolice pic.twitter.com/INEKDbACeW
— 🇮🇳 ςђสŇdสŇ RคᎥ 🇮🇳 (@chandanmedia) June 5, 2024
मेरठ के जैदी फार्म निवासी अरशद मंगलवार रात अपने दो बच्चों के साथ भदाना स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गया था। इस दौरान उसका बिलाल नामक व्यक्ति से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान बिलाल ने तमंचा निकालकर अरशद के सिर में गोली मार दी। घायल युवक जमीन पर गिर पड़ा। लोगों ने बताया कि आरोपी बिलाल और अरशद के बीच कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम का कहना है कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक को गोली मारता नजर आया है। युवक के परिजनों की तहरीर पर बिलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम का कहना है कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक को गोली मारता नजर आया है। युवक के परिजनों की तहरीर पर बिलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
