मेरठ : बारिश से सुहावना हुआ मौसम, पश्चमी उत्तर प्रदेश समेत NCR के जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी, ठंडी हवाओं से बढ़ी ठंडक

इतवार की सुबह मेरठ के तापमान में गिरावट आई, आज तापमान  28 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इतवार को दिन भर मौसम ठंडा रहेगा और बारिश होती रहेगी। शाम तक मौसम के तापमान में हो सकती है गिरावट।
 | 
MRT
मेरठ में शनिवार से हो रही बारिश का दौर आज इतवार को भी जारी है। शनिवार को शहर में कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश होती रही। रविवार सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। ठंड में बढ़ोतरी दिखाई दी है।READ ALSO:-मेरठ : शाहरुख खान ने अपने फैंस का किया शुक्रिया अदा, जवान के प्रति मेरठ के लोगों के प्यार से प्रभावित हुए; ट्वीट के बोले-इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद

 

इतवार की सुबह मेरठ में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, आज तापमान 28 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इतवार को दिन भर मौसम ठंडा रहेगा और बारिश होती रहेगी। शाम तक मौसम का तापमान और भी गिर सकता है। 

 

मौसम विभाग के मुताबिक इतवार और सोमवार दोनों दिन बारिश की स्थिति रहेगी।  मंगलवार से तापमान फिर बढ़ेगा। मंगलवार से तापमान 30 से ऊपर जाने की संभावना है। सोमवार तक यह गिरकर 25 तक पहुंच सकता है। शनिवार सुबह तक तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था, जो इतवार को गिरकर 28 डिग्री पर आ गया। मेरठ समेत पूरे NCR में इतवार तक 009.7 मिमी बारिश हो चुकी है।

 whatsapp gif

मेरठ और आसपास के जिलों में लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है। शहर में कई जगहों पर जलजमाव भी हो गया है। सड़कों पर जलजमाव के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। यहां तक कि गड्ढों में भी पानी भर गया है। हालांकि जी-20 सम्मेलन के चलते दिल्ली से मेरठ तक लोगों का आना-जाना थोड़ा थमा हुआ है। लेकिन शहर के अंदर लोगों को काफी दिक्कतों और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
monika

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।