मेरठ : पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हुई मौत; अवैध संबंध के शक में की हत्या

उत्तर प्रदेश मेरठ के कंकरखेड़ा में आज सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी पति मौके से फरार हो गया है।
 | 
MRRRT
मेरठ में पति ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सीओ और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना कंकरखेड़ा थाने के लाला मोहम्मदपुर की है। पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।READ ALSO:-मेरठ : सैलून के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट; ग्राहक बना कर पार्षद ने करवाया स्टिंग, लड़कियों के फोटो दिखाकर जिस्मफरोशी करवाए जाने का आरोप

 

लाला मोहम्मदपुर में मौसम अपनी पत्नी फरजाना और अपने 6 बच्चों के साथ रहता था। दोनों की शादी को करीब 20 साल हो चुके हैं। पड़ोसियों के मुताबिक पति का किसी महिला से प्रेम प्रसंग था। जब इसकी जानकारी उसकी पत्नी फरजाना को हुई तो उसने इसका विरोध किया।

 


मंगलवार सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर फिर विवाद हो गया। आरोपी पति ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से कई बार वार किए। कुल्हाड़ी के वार से महिला लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गई। महिला की आवाज सुनकर बच्चे बाहर की ओर दौड़े। जहां उन्होंने देखा कि महिला खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी। फरजाना की मौके पर ही मौत हो गई। 

 

बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। उन्होंने देखा तो फरजाना खून से लथपथ पड़ी थी। तभी ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सुचिता सिंह व अन्य पुलिस बल पहुंचा। लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

 KINATIC

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दौराला सुचिता सिंह का कहना है कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। आरोपी पति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।