मेरठ : अस्पताल में फायरिंग! डॉक्टर को मारने आए थे 4 बदमाश, इलाज कराने आए मरीज के पेट में लगी गोली, दो को पब्लिक ने पकड़कर पीटा​​​​​​​

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले अय्यूब अपने पिता के साथ डॉ. एमडी अहमद को दिखाने आए थे। तभी चार बदमाश हमलावर शोएब, इमरान, इसरार, आकिब के क्लीनिक में घुस आए। वहां इन लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि वे डॉक्टर पर फायरिंग कर रहे थे, लेकिन गोली अय्यूब को लग गई। 
 | 
MRT-3
मेरठ में बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। यहां एक डॉक्टर को जान से मारने आए हमलावरों की गोली लगने से इलाज कराने आया एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर दो हमलावरों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों आरोपियों को भीड़ से बचाया। लोगों ने आरोपियों की खूब पिटाई की, यहां तक ​​कि पब्लिक उनके कपड़े भी फाड़ दिए।Read Also:-UP : प्लाट पर कब्जे को लेकर सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग, कार और डिवाइडर की आड़ लेकर की फायरिंग, 2 जेसीबी फूंकी, मचा हड़कम

 

लोहिया नगर थाना क्षेत्र निवासी अय्यूब अपने पिता को डॉ. एमडी अहमद को दिखाने आया था। तभी चार हमलावर आरोपी युवक शोएब, इमरान, इसरार, आकिब क्लीनिक में घुस आए। इन लोगों ने वहां फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि वे डॉक्टर पर फायरिंग कर रहे थे, लेकिन गोली अय्यूब को लग गई। गोली अय्यूब के पेट में लगी है। घायल अय्यूब को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। फिर  पब्लिक ने 2 हमलावरों को पकड़ कर बुरी तरह पिटाई की। 

 


जैसे ही आस-पास के दुकानदारों ने फायरिंग की आवाज सुनी, इलाके में भगदड़ मच गई। दुकानदारों ने तुरंत शटर गिरा दिए और दुकानें बंद कर दीं। दो मिनट में पूरा बाजार बंद हो गया, हमलावर मौके से भागने लगे, तभी पब्लिक ने दौड़ाकर आरोपियों को पकड़ लिया। इसमें दो आरोपियों इमरान और आकिब को पब्लिक ने पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा, बाकी दो आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए।

 

मजदूरों से हुआ था विवाद
दरअसल डॉक्टर के यहां कुछ निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को लक्खीपुरा निवासी इसरार का दिन में डॉक्टर के यहां काम कर रहे मजदूरों से कुछ विवाद हो गया था। जब मजदूरों से इसरार का विवाद बढ़ने लगा, तो डॉक्टर एमडी ने इसका विरोध किया और किसी तरह इसरार को वापस भेजा। लेकिन, रात को इसरार अपने साथियों के साथ डॉक्टर को मारने आया और फायरिंग कर दी।

 KINATIC

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
एसपी सिटी ने बताया कि दोपहर में एक डॉक्टर के क्लीनिक पर कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद रात में तीन-चार लोग डॉक्टर के क्लीनिक पर आए और गोलियां चलाईं जिसमें एक व्यक्ति अय्यूब जो अपने पिता को डॉक्टर को दिखाने आया था, उसके पेट में गोली लग गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।