मेरठ: कांस्टेबल ने महिला सहकर्मी के सामने खुद को सिर में मारी गोली, पहुंचे SSP; वजह पूछने पर बताई चौंकाने वाली बात

मेरठ के कांस्टेबल कपिल कुमार ने सहारनपुर की महिला कांस्टेबल से शादी को लेकर हुए विवाद के बाद खुद को गोली मार ली। घटना रोडवेज चौकी पर हुई। सिपाही की हालत गंभीर है। पुलिस महिला सिपाही से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच की जा रही है। यह घटना धनतेरस के दिन हुई जब महिला सिपाही रोडवेज चौकी पर ड्यूटी पर थी।
 | 
MRT
उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक सिपाही का सहारनपुर निवासी महिला सिपाही से शादी को लेकर पुलिस चौकी में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि सिपाही ने इंसास राइफल से खुद को सिर में गोली मार ली। उसकी हालत गंभीर है। मौके से एक खोखा बरामद हुआ है। राइफल के चैंबर में 18 गोलियां मिली हैं। महिला सिपाही से पूछताछ की जा रही है। READ ALSO:-मेरठ : युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, बाइक-स्कूटी की टक्कर के बाद हुए झगड़े में सिर पर डंडा मारा, इलाज के दौरान युवक की मौत

 

 सिपाही कपिल कुमार 2018 के बैच का है और मेरठ के फलावदा नागौरी का रहने वाला है। वह पिछले ढाई साल से गलशहीद की रोडवेज चौकी पर तैनात है। सहारनपुर निवासी महिला सिपाही गलशहीद थाने में तैनात है। पुलिस के मुताबिक महिला सिपाही की मंगलवार को धनतेरस पर रोडवेज चौकी पर ड्यूटी लगी थी। दोपहर में अचानक सूचना मिली कि कपिल ने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली है। 

 

बातचीत तत्काल एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे। सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे कासमास अस्पताल में भर्ती कराया गया। पता चला है कि कपिल ने महिला कांस्टेबल के सामने ही खुद को गोली मार ली। पूछताछ में महिला कांस्टेबल ने बताया कि शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। 

 

इसी बीच कपिल ने अचानक विवाद शुरू कर दिया। फिर उसने गोली मार दी। फिलहाल पुलिस दोनों के चौकी में दाखिल होने से लेकर घटना तक के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि चौकी और थाने पर तैनात कर्मियों से भी दोनों के संबंधों के बारे में पूछताछ की जा रही है। कांस्टेबल के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। डॉक्टरों के मुताबिक कांस्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है। 

 

फलावदा थाना क्षेत्र के गांव नागौरी निवासी विजयपाल सिंह अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं। उनके छह बच्चों में बेटा निर्मल उर्फ ​​मोनू, विनेश उर्फ ​​सोनू, कपिल और तीन बेटियों रीना, बीता और गीता की शादी हो चुकी है। इनमें कपिल सबसे छोटा है। इंटर पास करने के बाद वह वर्ष 2018 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के बाद से वह मुरादाबाद में तैनात हुआ था। 

 KINATIC

फिलहाल वह गलशहीद थाने में है। कपिल के बड़े भाई निर्मल ने बताया कि शाम करीब चार बजे गलशहीद थाने से फोन आया कि कपिल का एक्सीडेंट हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोबारा फोन किया तो बताया गया कि उसे गोली लगी है। एसओ फलावदा दिनेशपाल ने भी कपिल के घर पुलिसकर्मी भेजकर पूरी घटना की जानकारी ली।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।