मेरठ: BJP नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल कांड, पार्टी महानगर अध्यक्ष बोले-ये लोग दूसरी पार्टी से आए हैं, इनका कल्चर अलग

मेरठ में एक BJP नेता के टिकट के बदले वायरल हुए BJP पार्षद को पार्टी के महानगर अध्यक्ष ने दूसरी संस्कृति से होना बताया है। उनका कहना है कि वे दूसरी पार्टी से आए हैं, उनका कल्चर अलग है। BJP में आने वाले ये लोग उलटे सीधे काम कर रहे हैं।
 | 
MRT
मेरठ में एक BJP नेता के टिकट के बदले वायरल हुए बीजेपी पार्षद को पार्टी के महानगर अध्यक्ष ने दूसरी संस्कृति से होना बताया है। उनका कहना है कि वे दूसरी पार्टी से आए हैं, उनका कल्चर अलग है। BJP में आ कर ये लोग उल्टे सीधे काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश नेतृत्व को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है, संगठन इसका संज्ञान लेगा।READ ALSO:-OnePlus रोड ट्रिप : अब आया चलता-फिरता शोरूम, ट्रक में वनप्लस मोबाइल शोरूम, स्मार्टफोन से लेकर कंप्यूटर तक होंगे उपलब्ध

 

आरोपी पार्षद पर BJP महानगर अध्यक्ष की सफाई
आरोपी पार्षद के लिए BJP के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि ये लोग दूसरी पार्टी से आए हैं। निकाय चुनाव में उन्होंने BJP की सदस्यता ली थी। लेकिन उनकी विचारधारा और उनकी संस्कृति अलग है। BJP में आकर गलत काम कर रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व इस पर कार्रवाई करेगा। पार्षद के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व को सूचना दे दी गई है। प्रदेश नेतृत्व उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। आगे कहा कि जो चुनाव के समय पार्टी में आ रहा है उसका स्वागत है। बाद में कुप्रवृत्ति रखने वालों पर कार्रवाई की तैयारी है। पार्टी में सामूहिक फैसला होता है। वहीं से कार्रवाई की जाएगी। संगठन जो भी फैसला करेगा उसे लागू किया जाएगा। वकील अनिल बख्शी ने BJP मेयर हरिकांत अहलूवालिया की जाति की शिकायत की है, जिस पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि उस पर न्यायपालिका फैसला लेगी। BJP महानगर महामंत्री महेश बाली के भाई हिमांशु बाली की जेएस फर्म पर नगर निगम में अवर जलाशयों के अनुरक्षण व ठेके में अनियमितता पाये जाने पर कहा कि इसका संज्ञान प्रदेश संगठन को भी दिया गया है। 

 

यह BJP नेत्री के वायरल वीडियो का मामला 
मेरठ में BJP के वार्ड 18 के पार्षद रविंद्र और भाजपा नेता रविंद्र नागर पर महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज किया गया है। वह महिला भी BJP नेत्री है। महिला का आरोप है कि पार्षद ने उसका गलत वीडियो प्रचारित किया है। इससे उनकी छवि खराब हुई है। महिला का यह भी आरोप है कि टिकट के बहाने उसका अश्लील वीडियो प्रचारित किया गया। महिला ने मामला दर्ज कराया है। सरायकाजी निवासी पार्षद रविंद्र ने फर्जी आईडी बनाकर वीडियो वायरल कर दिया।

 

आरोपित पार्षद को कोर्ट से जमानत मिल गई
पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं मंगलवार को जब महिला कोर्ट पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं इस मामले में बुधवार को आरोपी पार्षद रविंद्र को कोर्ट से जमानत मिल गई। 

 monika

20 हजार रुपए की रंगदारी मांगने का वीडियो वायरल हुआ था
वार्ड 18 के पार्षद रविंद्र का कुछ दिन पहले वीडियो वायरल हुआ था। पार्षद ने अपने साथियों सहित अस्पताल संचालक से 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। अस्पताल संचालक ने पार्षद के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला थाने में दर्ज कराया था। तब राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने पूरे मामले को संभाला और सुलह कराई। राज्यमंत्री ने बैठक बुलाई और सबके सामने पार्षद के कान पकड़कर पैर छूकर अस्पताल संचालक से माफी मांगी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

 sonu

चुनाव जीतते ही विवादों में फंस गए
रंगदारी प्रकरण के बाद अब अपनी ही पार्टी की एक महिला नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल करने में भाजपा पार्षद का नाम सामने आया है। चुनाव जीतने के बाद वह विवादों में घिर गए हैं।
price

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।