मेरठ : मिट्टी की ढांग ढहने से 3 मजदूर दबे, 2 की हुई मौत, एक को क्रिकेट खेल रहे लड़कों ने बचाया, गंगानगर एक्सटेंशन में बेसमेंट की हो रही थी खुदाई

बेसमेंट में खुदाई करते समय मिट्टी का ढांग ढहने से तीन मजदूर दब गए। मिट्टी के ढांग में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। एक मजदूर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पास के मैदान में क्रिकेट खेल रहे कुछ लड़के घटनास्थल पर पहुंचे और मिट्टी में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। 
 | 
MRRT
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भावनपुर थाना क्षेत्र के यू पॉकेट में बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। तभी मिट्टी का टीला ढह गया, जिसके नीचे तीन मजदूर दब गए। दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। एक मजदूर की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद क्रिकेट खेल रहे युवकों ने फावड़े से मिट्टी हटाकर मजदूरों को बचाने का प्रयास किया।READ ALSO:-मेरठ : छात्र के साथ हैवानियत, बेरहमी से की मारपीट, फिर मुंह पर किया पेशाब, वीडियो बनाया और किया ब्लैकमेल; एक हुआ गिरफ्तार

दरअसल, ये पूरा मामला मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र का है। जहां एक प्लॉट में बिल्डिंग बनाने के लिए बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। बताया जा रहा है कि बेसमेंट की खुदाई में सात मजदूर लगे हुए थे। इसी दौरान मिट्टी का ढांचा ढहने से तीन मजदूर दब गए। बाकी मजदूरों ने शोर मचाया तो आसपास क्रिकेट खेल रहे बच्चे और युवा वहां पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह मिट्टी हटाकर मजदूरों को बचाने की कोशिश की।

 

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य चलाया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस बिल्डिंग का नक्शा पास था या फिर अवैध तरीके से बेसमेंट खोदा जा रहा था. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पहली प्राथमिकता उन मजदूरों को निकालना था। निर्माणधी कॉम्प्लेक्स में बचाव कार्य पूरा हो चुका है। एक मजदूर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मिट्टी के गड्ढे में फंसे मजदूरों के नाम रामचन्द्र, रामप्रवेश और गुरुप्रसाद हैं। 

 whatsapp gif

काफी समय से निर्माण कार्य चल रहा था
आपको बता दें कि इस प्लॉट पर काफी समय से निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार को बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी। तभी अचानक मिट्टी की ढांग गिर गई। तीन मजदूर दब गए और दो की जान चली गई।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।