कांवड़ यात्रा : मेरठ में हाईटेंशन तार से टकराई कांवड़, जोरदार धमाके के बाद करंट से सात कांवड़िए झुलसे

मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार बड़ा हादसा टल गया। यहां 35 फीट ऊंची कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों की कांवड़ हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। कांवड़ में करंट आने से दिल्ली के सात शिवभक्त बुरी तरह झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 | 
MRT
मेरठ के बागपत फ्लाईओवर पर डीजे की कांवड़ हाईटेंशन लाइन से टकरा गई और इसमें कई कांवड़िए झुलस गए। जिसके बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली का शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। मेरठ के बागपत फ्लाईओवर के पास उसकी 35 फीट लंबी कांवड़ हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया। READ ALSO:-केरल के वायनाड में भूस्खलन से अब तक 54 लोगों की मौत, सैकड़ों के फंसे होने की भी भी आशंका, सेना बुलाई गई

 

35 फीट लंबी कांवड़ फ्लाईओवर से टकरा गई और इसमें बहुत तेज धमाका हुआ, जिसके बाद इसमें 7 कांवड़िए झुलस गए। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के शालीमार बाग हैदरपुर से 17 कांवड़िए हरिद्वार गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर कांवड़ में लगी आग को बुझाना शुरू किया। सभी झुलसे हुए कांवड़ियों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 KINATIC


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सभी कांवड़ियों की हालत खतरे से बाहर है। सभी मामूली रूप से ही जले हैं। गनीमत रही कि कांवड़ लकड़ी की थी, यदि डीजे वाली कांवड़ होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।