UP : स्कूटर चलाना सीख रही छात्रा से ऑटो में आए तीन युवकों ने झाड़ियों में खींचकर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने लिया 3 को हिरासत में

आरोप है कि तीन अज्ञात युवक ऑटो से आए, जिनमें से दो युवकों ने उसकी सहेली और उसके प्रेमी को पकड़ लिया और तीसरे युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों वहां से भाग गये। 
 | 
rape
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल, गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में तीन लड़कों ने स्कूटी सवार एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि लड़की अपनी एक सहेली के साथ स्कूटर चलाना सीख रही थी, तभी रास्ते में उसकी सहेली का बॉयफ्रेंड आया और उसे स्कूटर चलाना सिखाने लगा। इसी दौरान एक ऑटो में तीन युवक आए और लड़की को जबरन झाड़ियों में ले गए, जहां लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। READ ALSO:-उत्तर प्रदेश के निजी उच्च शिक्षा संस्थानों में क्या फिर से SC-ST छात्र मुफ्त में पढ़ेंगे?

 


घटना के बाद उसकी सहेली और सहेली ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और 2 से 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस को लड़की की सहेली के बॉयफ्रेंड पर शक है, जिसके चलते उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस को यह भी शक है कि आरोपी लड़के पीड़िता की सहेली के बॉयफ्रेंड के परिचित थे। 

 whatsapp gif

घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची और आपबीती बताई, जिसके बाद परिजन उसे ट्रॉनिका थाने ले गए. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की पहचान के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।