ग़ाज़ियाबाद : चलती कार में 10 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, बारात देखने गई मासूम को घर छोड़ने के बहाने ले गए; मुठभेड़ में दोनों आरोपी गिरफ्तार

 लड़की के पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार वालों ने पिता की जगह चाचा को बैठा दिया था। अब चाचा ही परिवार की देखभाल कर रहा है।  
 | 
G
गाजियाबाद के लोनी में बारात देखने गई 10 साल की बच्ची को एक बुजुर्ग और एक युवक ने कार में अगवा कर लिया। इसके बाद लोनी-निठौरा रोड पर चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। फिर आरोपी मासूम को सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। घटना 10 दिसंबर की रात की है। READ ALSO:-UP : बांदा में महिला जज ने मांगी इच्छामृत्यु, मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

 

घटना के बाद डरी सहमी किशोरी रात में घर आकर सो गई। अगली सुबह लड़की ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। पीड़ित परिवार अगले दिन लोनी थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों जाकिर और नाजिम को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में नाजिम के दोनों पैरों में गोली लगी।

 

लोनी-निठौरा रोड पर चलती कार में हैवानियत
लोनी क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला शादी समारोह में काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। 10 दिसंबर की शाम 6 बजे इस महिला की 10 साल की बेटी राशिद अली के दरवाजे के पास बारात देखने गई थी। इसी दौरान एक ECO कार में सवार दो लोग वहां पहुंचे और मासूम बच्ची को घर छोड़ने के बहाने कार में ले गए। इसके बाद लोनी-निठौरा रोड पर बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक की उम्र करीब 58 साल है और दूसरे आरोपी की उम्र करीब 32 साल है जो अपने एक रिश्तेदार की कार चलाता है. इसी कार में लड़की के साथ दरिंदगी की गई थी। 

 

ACP सूर्यबली मौर्य ने बताया कि इस मामले में गुरुवार सुबह एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जाकिर से पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी की पहचान नाजिम के रूप में हुई। नाजिम को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस उसे सीन रीक्रिएट करने के लिए घटना स्थल पर ले कर आई थी। इसी बीच आरोपी  SHO के सहयोगी सुनील से सरकारी पिस्टल छीनकर भागने लगा और फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस जवाबी कार्रवाई में नाजिम के दोनों पैरों में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी नाजिम को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि नाजिम ईसीओ कार चलाता है।

 whatsapp gif

लड़की के बयान से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई
लड़की ने बताया कि एक आरोपी निठौरा रोड पर उतर गया था। दूसरे आरोपी ने लड़की को राशिद अली गेट के पास छोड़ दिया और वहां से भाग गया। बच्ची ने विजयनगर कॉलोनी में आरोपी का घर देख लिया था। इस तरह पुलिस ने बच्ची से आरोपी के घर की पहचान कराई और आरोपी को पकड़ लिया। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।