धामपुर : भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

 | 
DHAMPUR
बिजनौर। जिले के धामपुर नगर में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव भव्यता के साथ मनाया गया। जिसमे भगवान को वस्त्र अलंकरण से लेकर भव्य शोभा यात्रा पूरे नगर में निकाली गई। जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के साथ शोभा यात्रा का स्वागत किया गया और आरती की गईं।READ ALSO:-UP : नूडल्स खाने से 12 साल के लड़के की मौत! पूरा परिवार हॉस्पिटल में भर्ती, खाद्य विभाग ने दी सफाई

 

भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सर्वप्रथ सुबह के समय मुख्य यजमान के रूप में ब्राह्मण सभा धामपुर के अध्यक्ष इंजीनियर अनिल कुमार शर्मा, एडवोकेट अनिल शर्मा, ब्राह्मण महासभा के महासचिव नकचेतन शर्मा, विवेक शर्मा, मीनू, परितोष शास्त्री, प्रमोद कुमार, दीपक शर्मा, आदि शर्मा व ​शिवम शर्मा द्वारा भगवान को स्नान कराया गया। उसके उपरांत वस्त्र अलंकरण श्री राधा कृष्ण मंदिर में कराया गया।

 


पूरे नगर में निकाली गई शोभायात्रा
दोपहर में भगवान परशुराम जी भव्य शोभा यात्रा पूरे नगर में निकाली गई। शोभायात्रा का उद्घाटन पूर्व एमएलसी सुबोध पराशर, डॉ. संजीव शर्मा, जितेंद्र शर्मा, बबलू, पालिका अध्यक्ष रवि चौधरी, शरद शर्मा ने नारियल तोड़कर किया। शोभा यात्रा में अनेक स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। वहीं, आरती भी की गई। शोभा यात्रा पूरे नगर में बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। जन्मोत्सव कार्यक्रम में सभी का सहयोग रहा।
KINATIC

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।