बिजनौर : चांदपुर में रामलीला देखकर घर लौट रही महिला की मौत, महिलाओं से भरे टेंपो में कार ने पीछे से मारी टक्कर....

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के चांदपुर में रामलीला देखकर घर लौट रही महिलाओं से भरी टेंपो को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 6 महिलाएं और दो बच्चे घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
 | 
BIJNOR
बिजनौर के चांदपुर में रामलीला देखकर घर लौट रही महिलाओं से भरे टेंपो को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 1 महिला की मौत हो गई जबकि 6 महिलाएं और दो बच्चे घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। करीब 4 महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। घटना बीती देर रात धनौर रोड पर एक भट्ठे के पास हुई। READ ALSO:-गाजियाबाद : महापंचायत में अफरातफरी, लाठीचार्ज, भगदड़...यति नरसिंहानंद मामले में डासना मंदिर के बाहर जुटे 36 बिरादरियों के लोग

 

घटना उस समय हुई जब गांव मिर्जापुर बेला की महिलाएं चांदपुर से रामलीला देखकर टेंपो में सवार होकर अपने गांव लौट रही थीं। महिलाओं से भरा टेंपो जब चांदपुर-धनौरा रोड पर एक भट्ठे के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेंपो खाई में गिर गया और महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगीं। किसी राहगीर ने मदद के लिए एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया जहां से करीब 4 महिलाओं को हायर सेंटर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

 


बताया जा रहा है कि रेफर की गई महिलाओं में से एक की मौत हो गई है। 7 महिलाओं क्रांति, शकुंतला, शीला देवी, पूनम, कंछल, आंचल, प्रियंका और दो बच्चों नितिन और आशु को एंबुलेंस से सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया, जहां से 4 की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें से क्रांति की मौत हो गई है जबकि तीन का जिला अस्पताल और बाकी का निजी चिकित्सकों के यहां इलाज चल रहा है। 

 

बताया जाता है कि टेंपो मौके पर पड़ा है जबकि कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

 

सीओ चांदपुर राजेश सोलंकी ने मामले में महिला की मौत की पुष्टि की है। टेंपो को टक्कर मारी गई है, एक की मौत हो गई है, कई घायल हैं, कार कब्जे में है।
KINATIC

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।