बिजनौर : वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, इलाके में मचा रखा था आतंक, टीम ले गई जंगल में छोड़ने के लिए

 | 
BIJNOR
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के किरतपुर क्षेत्र में आज वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ पकड़ा गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद आस-पास रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ने के लिए ले गई है। READ ALSO:-बिजनौर : चेयरपर्सन और BJP नेता के बेटे ने बुजुर्ग पर बरसाए थप्पड़; पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

 

दरअसल, पिछले कुछ दिनों में बिजनौर में तेंदुए के हमले से पूरे जिले में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई दर्जन लोग तेंदुए के हमले में घायल हो चुके हैं। तेंदुए का खौफ इतना है कि अब बहुत कम लोग खेती के लिए खेतों पर जा पा रहे हैं। 

 


ग्रामीणों और किसान यूनियन के लोगों ने हंगामा कर धरना दिया और वन विभाग से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की। उसके बाद वन विभाग ने कई जगहों पर तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए थे। जिसमें अब तक कई तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। 

 KINATIC

इतना कुछ होने के बाद भी तेंदुओं की संख्या कम नहीं हो रही है। हाल ही में कुछ दिन पहले नहटौर और चांदपुर क्षेत्र में तेंदुए ने हमला कर दो लड़कियों को मार डाला था। ताजा मामला बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र के बुडगरी इलाके का है। यहां शुक्रवार को वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ फंस गया। वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ने के लिए ले गई है।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।