बागपत : RLD और BJP कार्यकर्ताओं में मारपीट, प्रत्याशी के जन संपर्क कार्यक्रम के दौरान हुआ बवाल, वीडियो हुआ वायरल

भले ही BJP और RLD के बीच गठबंधन है, लेकिन बागपत में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। अब गुरुवार रात रालोद नेताओं ने भाजपा नेता की पिटाई कर दी।
 | 
BAGHPAT
लोकसभा चुनाव के लिए BJP और RLD के बीच गठबंधन है। जयंत चौधरी ने महागठबंधन से नाता तोड़ लिया और एनडीए में शामिल हो गये। हालांकि, बागपत से सामने आए एक वीडियो में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कल देर रात RLD कार्यकर्ताओं ने BJP नेताओं और समर्थकों की पिटाई कर दी। अब इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। READ ALSO:-पेट्रोल डीजल की कीमत आज: क्या दिल्ली समेत इन जगहों पर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जानिए आपके शहर में ईंधन की नई कीमत?

 

BJP और RLD कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट 
बताया जा रहा है कि तिलवाड़ा गांव में NDA गठबंधन प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान का कार्यक्रम चल रहा था। इसके बाद उसी गांव के एक BJP नेता के घर पर चाय का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था, लेकिन BJP और RLD कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात पर बहस हो गई और बहस मारपीट में बदल गई।  रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पीटना शुरू कर दिया।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रालोद कार्यकर्ताओं ने गठबंधन प्रत्याशी को भाजपा नेता के यहां चाय समारोह में शामिल होने से रोकने के लिए सड़क जाम कर दी। जब BJP नेताओं ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में 'जंग' मच गई; और मारपीट शुरू हो गई। 

  देखें  Video :-


हालांकि गांव के कुछ सम्मानित लोगों ने मारपीट को रुकवा दिया, लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब इस घटना को लेकर विपक्ष इस गठबंधन पर निशाना साध रहा है। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि BJP और राष्ट्रीय लोक दल यानी मोदी योगी जी और जयंत चौधरी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई है। 

 KINATIC

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मजदूरों को पहले एक-दूसरे से मिलना जरूरी है! मुझे नहीं लगता कि RLD और BJP का ये गठबंधन सफल होगा! दूसरे ने लिखा कि ये तो होना ही था, जब विचारधारा नहीं मिलेगी तो यही होगा। एक अन्य ने लिखा कि जयंत चौधरी ने सोचा कि पार्टी के विलय का मतलब कार्यकर्ताओं का भी विलय है लेकिन जमीन पर ऐसा नहीं हो रहा है। 

 

पुलिस का कहना है कि इस संबंध में छपरौली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।