अलीगढ : ज्ञानवापी को मंदिर बताने पर रूबी खान को मिला खून से लिखा धमकी भरा खत, तुझे और तेरे योगी को जल्दी मार देंगे’

रूबी आसिफ खान ने बताया कि उन्हें चौथी बार यह धमकी भरा पत्र मिला है। सूचना मिलने के बाद इलाका पुलिस समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस पहले मिले पोस्टर और पत्रों की लिखावट का मिलान कर रही है।
 | 
ALIGARH
अलीगढ़ में हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करने वाली मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान को जान से मारने की धमकी मिली है। हाल ही में उन्होंने बयारन जारी कर ज्ञानवापी को मंदिर बताया था। जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। रूबी को धमकी देने वाले आरोपी सिर्फ उन्हीं तक सीमित नहीं हैं। पत्र में भारतीय जनता पार्टी नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह पत्र रूबी के घर में फेंका गया है। पत्र फेंकने वाली महिला बुर्के में आई थी, उसकी फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।READ ALSO:-डेट : उत्तर भारत में ठंड की दोहरी मार, बारिश के बाद उत्तराखंड-हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट; कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी

 

रूबी आसिफ खान को चौथी बार धमकी भरा पत्र मिला है। इस बार खत खून से लिखा गया है। पत्र में रूबी के साथ-साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को भी जान से मारने की धमकी दी गयी है। रूबी को पुलिस सुरक्षा भी मिली हुई है। पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बार-बार मिल रही धमकियों से रूबी का परिवार दहशत में है। उन पर कई बार हमले भी हो चुके हैं। 

 


बुर्के वाली महिला ने घर में फेंका पत्र
रोरावर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता रूबी आसिफ खान के घर पर देर रात एक पत्र फेंका गया। रूबी के हाथ जब पत्र लगा तो उसने पुलिस को सूचना दी। घर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। फुटेज में बुर्का पहने एक महिला देर रात घर के दरवाजे के नीचे एक चिट्ठी रखती नजर आ रही है। जब रूबी को पत्र मिला तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उस महिला की तलाश कर रही है जिसने घर में पत्र छोड़ा था। पत्र में लिखा है, रूबी आसिफ खान तू राम मंदिर बनाने की बहुत खुशी बना रही है। तेरे योगी ने वहां मस्जिद तुड़वा के मंदिर बनवा दिया है। तेरे योगी को बी जल्द ही मार देगें और तुझे भी जान से मार देंगे। बहुत जल्द पूरे परिवार को।

 whatsapp gif

रूबी आसिफ खान ने बताया कि उन पर दो बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। एक बार बेटी के पेट में गोली मार दी गई। और एक हमले में सिर के पास से गोली गुजरने के कारण वह बाल-बाल बच गईं थी। रूबी ने बताया कि अब तक उसे दो बार घर और मोहल्ले में जान से मारने की धमकी वाले पोस्टर मिल चुके हैं।
sonu
 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।