UP : कनकटवा नारी! मामूली विवाद में किरायेदार का कान काटा और फिर निगल लिया, वजह कर देगी हैरान!

 आरोप है कि महिला ने पहले झगड़े के दौरान एक शख्स का कान काटा और फिर सबूत मिटाने के लिए उसका कान चबाकर निगल लिया। पुलिस जांच में जुटी है। 
 | 
AGRA
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने मामूली विवाद पर एक शख्स का कान काट दिया। इतना ही नहीं, जब पड़ोसियों ने कान का कटा हुआ हिस्सा वापस देने को कहा तो महिला ने तुरंत उसे निगल लिया। यह विवाद घर में ताला नहीं लगाने को लेकर ही हुआ था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। READ ALSO:- UP : CM योगी आदित्यनाथ का डीपफेक वीडियो, करवाया डायबिटीज की दवा का प्रचार, थाने में दर्ज हुई FIR

 

देवी नगर, नगला पदी में रवीन्द्र यादव के मकान में कई परिवार किराये पर रहते हैं। यह घर में रहने वाले एक परिवार के बच्चे का पेपर था। किरायेदार रामवीर अपने ई-रिक्शा से बच्चे को छोड़ने गया। सुबह छह बजे वह बाहरी गेट का ताला खोलकर बच्चे को पेपर दिलाने चला गया। गेट पर ताला नहीं लगा था। बस इसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। 

 

इस दौरान रामवीर घर का गेट बंद करना भूल गया था। इस दौरान जब उसी मकान में किराए पर रहने वाले संजीव और उनकी पत्नी रेखा ने बिल्डिंग का दरवाजा खुला देखा तो उनके गुस्से का ठिकाना नहीं रहा। दोनों पति-पत्नी गाली-गलौज कर रहे थे। इसी बीच रामवीर वापस आ गया। जैसे ही उस की नजर रामवीर पर पड़ी तो वह आगबबूला हो गया और उस से भिड़ गया। 

 

युवक का कान काट दिया
रामवीर के घर में घुसते ही दोनों पति-पत्नी ने उससे मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि संजीव ने रामवीर के दोनों हाथ पकड़ लिए। इस दौरान उसकी पत्नी रेखा ने रामवीर के कान पर अपने दांतों से हमला कर दिया। आरोपी महिला ने रामवीर के कान को इस तरह काटा कि उसके कान का कुछ हिस्सा अलग हो गया, जिससे कुछ ही देर में रामवीर खून से लथपथ हो गय। कान कटते ही रामवीर जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

 KINATIC

महिला ने कान का कटा हुआ हिस्सा निगल लिया
उसकी चीख सुनकर घर के अन्य किरायेदार मौके पर पहुंच गए। लोगों ने महिला से रामवीर का कान छोड़ने को कहा। तभी उसने पीड़िता का कान छोड़ा। वहां मौजूद लोगों ने जब महिला से सर्जरी के लिए रामवीर के कान का हिस्सा वापस मांगा तो महिला ने तुरंत कान का हिस्सा निगल लिया। इस दृश्य ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को फोन कर मामले की पूरी जानकारी दी।  सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।