इंस्टाग्राम ने बचाई लड़की की जान, सुसाइड पोस्ट देख अलर्ट हुई पुलिस और तुरंत पहुंची घर....

उत्तर प्रदेश में एक लड़की का अपने दोस्त से किसी बात पर विवाद हो गया. जिसके बाद लड़की ने जो काम किया उसे जानकर आप चौंक जाएंगे। लेकिन समय रहते पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले को संभाला। यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। 
 | 
AGRA
मामला उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से सामने आया है। यह काफी आश्चर्य की बात है। एक लड़की का अपने सबसे अच्छी सहेली से किसी बात पर मतभेद हो गया। जिसके बाद वह काफी उदास हो गई थीं। लड़की ने गोलियां खाते हुए अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। साथ ही आत्महत्या करने जैसी बातें भी लिखीं। जिसके बाद समय रहते पुलिस को इसकी जानकारी हो गई। पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए पुलिस उस  लड़की के पास पहुंची और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी। लेकिन बाद में लड़की आत्महत्या की बात से मुकर गई। लड़की ने बताया कि उसने बुखार की गोलियां खाते समय वीडियो बनाया था। उसका आत्महत्या करने का कोई इरादा नहीं था। मामला शहर के शाहंगज थाना क्षेत्र का है। लड़की से बात करने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। READ ALSO:-कलयुगी हैवान बेटा! बुजुर्ग पिता के चेहरे पर की मुक्कों और थप्पड़ों की बरसात, Video देखकर खौल जाएगा आपका खून

 


इससे पहले फिरोजाबाद जिले में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने से लड़की निराश थी। उन्होंने मार्च में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया गया कि वह कई सालों से पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रही थी। 22 साल की वर्षा नई बस्ती की रहने वाली थी। परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। पुलिस ने मौके पर आकर परिजनों से पूछताछ की। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

 KINATIC

दो दिन पहले खरगोन में एक और मामला सामने आया था. मध्य प्रदेश के इस जिले में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। उसके पिता को शराब की लत थी, जिससे मृतक परेशान रहटी थी। मामले में नाबालिग लड़की ने पुलिस को शिकायत भी दी थी। बताया जा रहा है कि वह एक साल तक थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने 100 से ज्यादा बार डायल 100 पर कॉल की, लेकिन कॉल नहीं उठी। बाद में लड़की ने आत्महत्या कर ली। लड़की ने सुसाइड नोट में लिखा था कि उसके पिता शराब पीकर उसकी मां को पीटते थे।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।