हाथ जोड़े, गिड़गिड़ाती रही…नोचते रहे दरिंदे, अश्लील वीडियो भी बनाया, आगरा में युवती से 5 युवकों ने किया गैंगरेप

पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उस होम स्टे संचालक से भी जानकारी जुटाई है, जहां लड़की रह रही थी। महिला ने पुलिस को बताया है कि एक आरोपी उसे पहले से जानता था। उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया जा रहा था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। 
 | 
AGRA
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां फेस टू स्थित एक रिच होम स्टे में एक लड़की से गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वह बदहवास हालत में मिली। वह रो रही थी। आरोपियों ने उसे शराब भी पिलाई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच करायी गयी है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। READ ALSO;-WhatsApp Message: अब WhatsApp पर पुराना मैसेज ढूंढना होगा आसान, आ गया ये नया फीचर

 

बताया जा रहा है कि महिला के साथ मारपीट भी की गई है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुहार लगा रही है कि पीड़िता हाथ जोड़कर कहती रही मुझे बचाओ...मेरी छोटी-छोटी बेटियां हैं। घटना शनिवार देर रात की बतायी जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी का नाम जितेंद्र राठौड़ है। उसने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता जितेंद्र को पहले से जानती थी। 

 


आरोपी ब्लैकमेल कर रहे थे
महिला ने पुलिस को बताया कि एक आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाया है।  इसके बाद उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। शनिवार को आरोपी जितेंद्र उसके घर आया, उसके साथ उसके चार दोस्त भी आए। यहां चारों ने किशोरी को जबरन शराब पिलाई। इसके बाद सभी ने बारी-बारी से उसके साथ गंदा काम किया। जब पुलिस पहुंची तो महिला रो रही थी। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने लड़की को चुप कराया।

 


पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
महिला जिस होम स्टे में रह रही थी उसके संचालक का नाम रवि बताया जा रहा है।  घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। लड़की मदद की गुहार लगा रही थी, उसकी आवाज सुनकर कुछ लोग मदद के लिए आये। तभी किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने मौके से एक महिला को भी हिरासत में लिया है। इस मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके नाम जीतेंद्र राठौड़, रवि राठौड़, मनीष कुमार और देव किशोर हैं। आगरा एसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।