Tokyo Paralympics : नोएडा के डीएम सुहास यथिराज ने बैडमिंटन में जीता रजत पदक

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को यूपी के गौतम बुद्धनगर के डीएम व पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी ने देश को रजत पदक दिलाया है।
 | 
Tokyo Paralympics 2020
Tokyo Paralympics में पुरुष एकल एसएल-4 स्पर्धा में पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यथिराज ने रजत पदक जीत लिया है। सुहास यथिराज यूपी के गौत्तम बुद्धनगर के DM हैं। आज भी भारत को और पदक आने की उम्मीद है। 
Tokyo Paralympics में पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यथिराज (DM Suhas Yathiraj) ने पुरुष एकल एसएल-4 स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। सुहास यथिराज यूपी के गौत्तम बुद्धनगर के जिलाधिकारी भी हैं। उनके पदक जीतने से खुशी का माहौल इसी के साथ ही पैरालंपिक में भारत के पदकों की संख्या बढ़ गई है। वहीं, शनिवार को पैरा खिलाड़ी मनोज ने भी बैडमिंटन में कांस्य पदक भारत के नाम किया था।

 

शानदार खेल दिखा रहे भारत के खिलाड़ी 

 

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के खिलाड़ी हर खेल में शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे है। ज्यादातर खेलों में भारत को पदक मिले है। इस बार ज्यादातर खेलों में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से खेल जगत में इतिहास भी बने है। ऐसा पहली बार है जब भारत को पैरा ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक मिले हैं। इतना ही नहीं, ओलंपिक में भी अभी तक तीन पदक नहीं मिले हैं। देशवासी अपने खिलाड़ियों पर गर्व महसूस कर रहे हैं। अभी भारत के कुछ खिलाड़ियों के गेम बाकी है। जिनके परिणाम रविवार को आने हैं। अब देखना है कि उनकी महनत देश को कौन से पदक देगी। पढ़ें - Tokyo Paralympics 2020 : तिरंदाजी में हरविंदर ने जीता कांस्य, हाई जंप में प्रवीण का सिल्वर, भारत के 13 मेडल गए।

 

वहीं, भारत के दो खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और स्वर्ण और रजत पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी भी अपने फाइल में पहुंच गए है। जिससे उनका मेडल भी पक्का है। परंतु यह देखना होगा कि उनके मेडल का रंग कौन सा होगा। शूटिंग में मनीष नरवाल ने  पुरुषों के P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल इवेंट में देश को स्वर्ण पदक दिलाया है । वहीं, सिंह राज ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। 

 

शुक्रवार को आए तीन पदक 

 

शुक्रवार को प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में रजत पदक, अवनि लेखरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल की पी-3 एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक और तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन का कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। टोक्यो पैरालंपिक गेम्स की शुरुआत से ही प्रवीण कुमार को हाई जंप T64 इवेंट में मेडल का दावेदार माना जा रहा था। प्रवीण कुमार ने सभी उम्मीदों को कायम रखा और अपना बेस्ट स्कोर करते हुए एशियन रिकॉर्ड भी कायम किया। प्रवीण ने पहले प्रयास में 1.83 मीटर, दूसरे प्रयास में 1.93 मीटर और तीसरे प्रयास में 2.07 मीटर की छलांग लगाकर कमाल कर दिया। जिसके बाद भारत को सिल्वर मेडल मिला। प्रवीण कुमार ने हालांकि T64 इवेंट में 2.07 मीटर की छलांग लगाकर नया एशियाई रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

 

Recurve Open में ब्रॉन्ज मेडल मिला

 

हरविंदर सिंह ने इतिहास रच दिया है। हरविंदर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को एक और मेडल दिलाया है। उन्होंने पुरुष एकल Recurve Open में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यह तीरंदाजी में भारत का पैरालंपिक का अब तक का पहला पदक है। इसके साथ ही भारत के नाम 2020 टोक्यो पैरालंपिक खेलों में कुल 13 पदक हो गए हैं। हरविंदर ने कोरिया के किम मिन सू को हराकर टोक्यो पैरालंपिक की पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीता।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।