फिर बढ़ा खतरा : 46 हजार से ज्यादा संक्रमित, 605 मौत, केंद्र सरकार ने जारी की देशभर के लिए नई गाइडलाइन

देश में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटे में देश में 46 हजार 265 नए संक्रमित मिले, जबकि 605 लोगों की इस वायरस ने जान ले ली।

 | 
covid

whatsapp gif

देश में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटे में देश में 46 हजार 265 नए संक्रमित मिले, जबकि 605 लोगों की इस वायरस ने जान ले ली। 1 जुलाई के बाद बुधवार को देश में एक दम से कोरोना के नए मामलों में इतना बड़ा इजाफा देखने को मिला है। 56 दिन पहले देश में 46,781 केस आए थे। इतना ही नहीं बीते 5 दिन में देश में 1.65 लाख केस सामने आ चुके हैं, जो देश के लिए तीसरी लहर की आहट जैसी लग रही है। Read Also : Zycov-D : देश में 12 साल से बड़े बच्चों को अक्टूबर से लगेगी कोरोना वैक्सीन

dr vinit new

मंगलवार को देश में 37 हजार 779 केस आए थे, बुधवार को इनमें 22.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। देश में बुधवार को सामने आए 46 हजार केस में से 70 फीसदी यानि 31,445 संक्रमित सिर्फ केरल में मिले, यहां 215 लोगों की जान भी गई। राज्य का पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 19.03% हो गया है।

ortho

  • महाराष्ट्र में बुधवार को 5,031 लोग संक्रमित मिले जबकि 216 लोगों की मौत हुई। यहां 4,380 लोग ठीक भी हुए। महाराष्ट्र में अब तक 64.37 लाख लोग संक्रमित हो  चुके हैं, इनमें 62.47 लाख लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि 1.36 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 50,183 मरीजों का इलाज चल रहा है। 
  • दिल्ली में बुधवार को 65 संक्रमित मिले जबकि 1 मौत हुई। यहां 86 लोग ठीक भी हुए। दिल्ली में अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमित हो  चुके हैं, इनमें 14.12 लाख लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि 25,080 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 389 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  • उत्तर प्रदेश में बुधवार को 30 संक्रमित मिले। यहां 36 लोग ठीक भी हुए। यूपी में अब तक 17.09 लाख लोग संक्रमित हो  चुके हैं, इनमें 16.86 लाख लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि 22,794 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 346 मरीजों का इलाज चल रहा है।

covid

devanant hospital

सरकार ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

इस बीच भारत सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी राज्यों के लिए नई ट्रैवल एडवायजरी (Travel Advisory) जारी की है। इसमें कहा गया है कि एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने पर यात्रियों को कोरोना टेस्‍ट की निगेटिव रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। अगर किसी राज्य ने कोरोना टेस्ट रिपोर्ट जरूरी की है तो इस बारे में लगातार जनता को सूचना दें। इसके साथ ही केंद्र ने कहा है कि अगर किसी के पास वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट है तो राज्य उनसे आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट न मांगे।  वहीं जो लोग यात्रा की तारीख से 14 दिन पहले कोरोना संक्रमित होकर ठीक हुए हैं, उन्‍हें भी यात्रा में छूट देनी चाहिए। ट्रैवल एडवाइजरी में कहा गया है कि अब लोगों को हवाई, सड़क और रेल मार्ग से यात्रा करने में परेशानी नहीं होगी। 

monika

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।