14 साल की बच्ची के साथ प्रेमी समेत 33 दरिंदों ने किया 8 महीने तक बार-बार बलात्कार, 26 गिरफ्तार

महाराष्ट्र के थाणे में सबसे पहले लड़की के दोस्त ने उसके साथ दरिंदगी की और इसका वीडियो बना लिया, इसके बाद ब्लैकमेल कर अपने दोस्तों और परिचितों ने भी बलात्कार कराया।

 | 
Rape

whatsapp gif

महाराष्ट्र के पुणे में एक 14 साल लड़की के साथ 13 दरिंदों द्वारा गैंगरेप करने की खबर अभी सुर्खियों में ही थी कि अब महाराष्ट्र के ही थाणे से एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक 14 साल की बच्ची के साथ बीते 8 महीने में 33 लोगों ने गैंगरेप किया। इस दौरान लड़की को अलग-अलग जगह ले जाया गया और उसके साथ हैवानियत की गई।

 

news shorts

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे पहले लड़की के दोस्त ने उसके साथ दरिंदगी की और इसका वीडियो बना लिया, इसके बाद इस वीडियो के जरिये उसे ब्लैकमेल कर अपने दोस्तों और परिचितों ने भी नाबालिग का बार-बार बलात्कार कराया। आरोपियों ने 8 महीने में कई-कई बार नाबालिग के शरीर को नोचा। पुलिस अब तक इस मामले में 26 लोगों को गिरफ्तार कर चुक है, इसमें दो नाबालिग हैं।

 

घटना की जांच के लिए विशेष पुलिस दल का गठन किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए कई आरोपी विभिन्न राजनीतिक दलों से भी जुड़े हुए हैं। इनके खिलाफ IPC की धारा 376 (बलात्कार), 376 (एन) (बार-बार बलात्कार), 376 (डी) (सामूहिक बलात्कार), 376 (3) (सोलह वर्ष से कम उम्र की लड़की से बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधान के के तहत मामला दर्ज किया है। Read ALso : भारत में पहले से कम बच्चे पैदा कर रहे मुस्लिम फिर भी 60 साल में आबादी 4% बढ़ी, इतनी ही हिंदू आबादी घटी

 

Shudh bharat

ठाणे और मुंबई से हुईं गिरफ्तारियां
पुलिस के मुताबिक घटना डोंबिवली के भोपर इलाके की है। सबसे पहले 29 जनवरी को लड़की के प्रेमी ने उसके साथ बलात्कार करते हुए उसके अश्लील फोटो और वीडियो ले लिए थे। उसने फोटो वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार बलात्कार किया। उसने उस वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और आरोपी प्रेमी अपने दोस्तों और परिचितों को भी अपने साथ ले आया। इन लोगों ने डोंबिवली, बदलापुर, मुरबाड और रबाले सहित विभिन्न स्थानों पर लड़की के साथ कई-कई बार सामूहिक बलात्कार किया। Read Also : भीम सेना की प्रदेश अध्यक्ष बोली- योगी आदित्यनाथ ये चेहरा याद रख लेना बम से उड़ा दूंगी, SP-DSP को चौराहे पर टांग दूंगी

 

आरोपियों की दरिंदगी का यह सिलसिला 29 जनवरी से 22 सितंबर तक चलता रहा। आरोपी उसे ब्लैकमेल करके आए दिन उसके साथ हैवानियत को अंजाम देते। । इससे तंग आकर पीड़ित ने बीती रात अपने परिजनों को पूरी आप बीती बताई। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने मानपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में डोम्बिवली, बदलापुर, रबाले और मुरबाद से 26 आरोपियों को अरेस्ट किया है, बाकी की तलाश की जा रही है।

 

ortho

महाराष्ट्र के पुणे में 20 दिन पहले ऐसी ही एक वारदात सामने आई थी। यहां एक 14 साल की बच्ची का अपहरण कर 48 घंटे तक 13 दरिंदों ने दुष्कर्म किया गया था। हैवान उसे 5 अलग-अलग जगह पर ले गए और 48 घंटे तक उसके साथ दरिंदगी करते रहे। इन लोगों ने दो दिन तक लड़की को बिना कपड़ों के रखा था और खाने को भी कुछ नहीं दिया था। दो दिन तक लड़की के साथ उन्होंने जानवरों की तरह सलूक किया और उसे न खाने को दिया न कपड़े दिए। वो भूखे पेट तड़पती रही और आरोपी उसके शरीर को नोचते रहे। लड़की लगातार कपड़े और खाने की मांग कर रही थी, लेकिन किसी को रहम नहीं आया।

 

rape

बाद में आरोपियों ने उसे पुणे से मुंबई भेज दिया और यहां दादर रेलवे स्टेशन पर एक रेलकर्मी को सौंपकर चले गए, इस राक्षस ने भी बच्ची (The minor victim) के साथ हैवानियात की और फिर अपने दोस्त को बुलाकर उसके हवाले कर दिया जो उसे चंडीगढ़ ले गया। यहां जब जीआरपी के लोगों ने उन्हें देखा तो उन्हें शक हुआ और फिर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, इसमें 11 ऑटो ड्राइवर और दो रेलवे के कर्मचारी भी शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक पीड़िता का फ्रेंड भी शामिल था।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।