Tokyo Paralympics : भारत को शूटिंग में मिला सोना-चांदी, गौतम बुद्धनगर के डीएम भी फाइनल में पहुंचे, अब 15 मेडल हुए

टोक्यो पैरालिंपिक्स (Tokyo Paralympics) में भारत ने स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम कर लिया है। वहीं, गौतम बुद्ध नगर के डीएम भी  स्वर्ण पदक के लिए अपना फाइनल मुकाबला खेलेंगे।
 | 
tokyo paralaympics
टोक्यो पैरालंपिक्स 2020 (Tokyo Paralympics 2020)  में भारतीय खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार सुबह ही भारत को सोना और चांदी मिल गए। वहीं, मेडल आने के साथ ही इतिहास भी बन गया। भारतीय खिलाड़ियों की ओर से  शूटिंग P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल SH1 इवेंट के लिए सिंहराज (Singhraj) और मनीष नरवाल (Manish Narwal) की जोड़ी ने फाइनल में पहुंची जिसमें मनीष नरवाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया, वहीं, सिंहराज को रजत पदक मिला है। दोनों के पदक जीतने से पूरे देश में खुशी का माहौल है। आज के पदक को मिलाकर भारत के पास तीन स्वर्ण पदक सहित कुल 15 पदक टोक्यो पैरालंपिक में हो गए हैं। 
टोक्यो पैरालंपिक में आज की सुबह भारत के लिए खास रही। भारत के दो खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और स्वर्ण और रजत पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी भी अपने फाइल में पहुंच गए है। जिससे उनका मेडल भी पक्का है। परंतु यह देखना होगा कि उनके मेडल का रंग कौन सा होगा। शूटिंग में मनीष नरवाल ने  पुरुषों के P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल इवेंट में देश को स्वर्ण पदक दिलाया है । वहीं, सिंह राज ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। 

 

वहीं, खबर है कि यूपी के गौतम बुद्धनगर के डीएम सुहास यतिराज भी बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में पहुंच गए हैं। वह स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला खेलेगें। वहीं, दूसरी ओर वहीं, बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत भी अपने क्वालीफाई राउंड पार करे मेडल मुकाबले में जगह बना ली है।

कल आए थे तीन पदक 


 इससे पहले शुक्रवार को प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में रजत पदक, अवनि लेखरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल की पी-3 एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक और तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन का कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।