UP Flood Alert: CM योगी ने दी 10 जिलों में बाढ़ की चेतावनी, अलर्ट पर अधिकारी

 | 
UP Flood Alert

UP Flood Alert: यूपी में पिछले कई डीनो से हो रही बारिश और नदियों में बढ़ते जल स्तर की वजह से CM योगी आदित्यनाथ ने 10 जिलों में बाढ़ का एलर्ट जारी कर दिया है। कुआनो नदी में पानी का लेवल बढने के कारण इसके प्रभाव क्षेत्र में आने वाले नौ जिलों के पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को बाढ़ राहत के पूरे इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ स्थित मौसम केंद्र ने राज्य के पूर्वी हिस्सों के 15 जिलों में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

ये 10 जिले अलर्ट पर 

मुख्यमंत्री योगी ने गोण्डा जिले में चन्द्रदीप घाट पर कुआनो नदी के खतरे के निशान को पार करने तथा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि के मद्देनजर नदी के प्रवाह क्षेत्र से सम्बन्धित जिलों में अलर्ट के निर्देश दिए हैं। इन 10 जिलों में बाढ़ (UP Flood Alert) की आने की संभावना बताई गयी है। 

  1. गोण्डा
  2. बस्ती
  3. अम्बेडकरनगर
  4. संतकबीरनगर
  5. गोरखपुर
  6. आजमगढ़
  7. देवरिया
  8. मऊ
  9. बलिया
  10. अयोध्या

इसके अलावा घाघरा नदी बाराबंकी तथा अयोध्या में, शारदा नदी लखीमपुर खीरी में, राप्ती नदी श्रावस्ती में तथा बूढ़ी राप्ती सिद्धार्थनगर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। राहत आयुक्त कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक इस वक्त गोंडा, बहराइच, कुशीनगर, मऊ और सीतापुर में कुल 31 गांव बाढ़ (UP Flood Alert) की चपेट में हैं। 

read more. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहनों से जुड़े इस नियम में किया बदलाव, मंत्रालय ने दी जानकारी

अगले 24 घंटों में 15 जिलों में भारी बारिश का अनुमान

यूपी में मौसम के आखिरी दिनों में भी मॉनसून सिस्टम एक्टिव है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर फिर बारिश होने का अनुमान है। राज सरकार की और से 15 जिलों में भरी बारिश की संभावना जताई है। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।