दीपिका पादुकोण से रिश्ता खत्म कर रहे हैं अभिनेता रणवीर सिंह? रणवीर सिंह ने बताया दोनों के बीच के रिलेशनशिप का सच

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में से एक हैं। फैंस दोनों को साथ देखना पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है जिससे फैंस दुखी हो गए हैं। 
 | 
RANVEER
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ियां हैं, जिन पर फैंस अपना अपार प्यार लुटाते हैं। ऐसी ही एक जोड़ी है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण। बाजीराव और मस्तानी की ये जोड़ी लाखों फैंस के दिलों में रहती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से इस जोड़ी के फैंस काफी परेशान हैं। दरअसल, इस समय सोशल मीडिया पर हर तरफ ये खबर फैल रही है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते में दरार आ गई है। वायरल हो रहे एक ट्वीट ने फैंस के बीच तहलका मचा दिया है। Read Also:-छत्रपती शिवाजी पर आधारित 'हर हर महादेव' 25 अक्तूबर को होगी रिलीज

 

दरअसल, यह पूरी अफवाह पेशे से आलोचक (Critic) उमैर संधू के एक ट्वीट के जरिए फैली है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ब्रेकिंग, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। इस ट्वीट के बाद लोगों के सवालों का सिलसिला शुरू हो गया। यह अफवाह सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। अचानक से उनके अलग होने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। इतना ही नहीं लोग दीपिका के अस्पताल में भर्ती होने की बात को भी इससे जोड़ने लगे। Read also. स्मार्ट फोन कनेक्टिविटी के साथ पांच दरवाजों वाली लेविश कार, 2023 में होगी भारत में लॉन्च

 


हालांकि कई यूजर्स ने उमैर संधू के ट्वीट को झूठा भी करार दिया। यूजर्स ने कहा कि आपकी खबर झूठी है। मामले को बढ़ता देख अब खुद रणवीर ने सामने आकर अपने और दीपिका के रिश्ते पर खुलकर बात की है। सोशल मीडिया पर रणवीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी लेडी लव के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।

 Ranveer Singh and Deepika Padukone Smile Together Photo | HD Wallpapers

वायरल वीडियो में रणवीर कहते दिख रहे हैं कि टचवुड, हम 2012 में मिले थे और तभी से डेटिंग करने लगे। हम 10 साल से साथ हैं। बता दें, बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। दोनों अपनी लाइफ में खुश हैं और अपने-अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आएंगी। वहीं रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह आलिया भट्ट के अपोजिट नजर आएंगे।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।