शिवपाल यादव का दावा : यूपी चुनाव में जिस पार्टी के साथ प्रसपा होगी उसकी ही सरकार बनेगी

 | 
shivpal

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने दावा किया है कि उत्तरप्रदेश के 2022 विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अहम भूमिका निभाने वाली है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि जिस भी दल के साथ प्रसपा होगी 2022 विधानसभा चुनाव के बाद उस दल की ही सरकार बनेगी। उआज प्रदेश की ऐसी ही स्थिति है, जिसमें हमारा संगठन बहुत मजबूत है। शिवपाल ने कहा कि अगर 2022 में हमारी सरकार प्रदेश में बनती है, तो किसानों और मुसलमानों को पूरा सम्मान मिलेगा।

gulbeer 1

दरअसल रविवार को प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव इटावा पहुंचे थे। यहां शिवपाल ने स्वयं को समाजवादी बताया और कहा कि समाजवादी विचारधारा पर ही चलकर हमारी पार्टी बनी है। दरअसल प्रसपा अध्यक्ष से  आगामी चुनावी रणनीति के विषय में सवाल पूछा गया था, जिसे सुनकर पहले तो वे मुस्कराए, इसके बाद उन्होंने कहा कि हम स्वयं भी समाजवादी हैं और हर समाजवादी साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। 

शिवपाल ने कहा कि अगर 2022 में हमारी सरकार प्रदेश में बनती है, तो किसानों  और मुसलमानों को पूरा सम्मान मिलेगा। किसी के साथ धर्म व जाति से कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। शिवपाल यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर हम सबने संकल्प लिया है कि जो शहीदों के अरमान थे किसानों , नौजवानों, मुसलमान भाई जितने भी लोग दुःखी हैं उन सबके सपनों को पूरा करना है। 

imran

शिवपाल ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आई है, तब से जनता परेशान है। महंगाई बढ़ रही है और पेट्रोल, डीजल और बिजली के दाम बढ़ते जा रहे है। इन पांच सालों में केवल दो ही पूंजीपतियों को फायदा हुआ। आम लोगों को रोजगार देने की बजाया भिखारी बना दिया। उन्होंने आरोप लगाया पिछले 5 साल में भाजपा ने प्रदेश को सबसे पीछे 25वें स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया और बिहार का इसके बाद नबंर आता है।  किसान सरकार के द्वारा पास किए गए काले कानून का विरोध कर रहा है, लेकिन सरकार किसानों की समस्याओं को नहीं सुन रही। जिसको लेकर किसान महीनों से धरने पर बैठे हैं। सरकार को किसानों की बात सुनना चाहिए क्योंकि किसान देश का अन्नदाता है।

sachin new

munni

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।