BJP ने चुनाव से पहले बदले 3 जिला अध्यक्ष, मेरठ से अनुज राठी को हटाया, विमल शर्मा की दोबारा नियुक्ति

 | 
meerut bjp

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपनी कोई भी कड़ी कमजोर नहीं छोड़ना चाहती। ऐसे में संगठन में लगातार  विस्तार और बदलाव किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तरप्रदेश के मेरठ समेत तीन जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

पंचायत चुनाव में गड़बड़ी और संगठन के कार्यक्रम व गतिविधियों में निष्क्रियता के चलते तीनों जिलों के जिलाध्यक्ष हटाए गए हैं।पंचायत चुनाव में गड़बड़ी और निष्क्रियता के चलते कुछ अन्य जिलों में भी जिलाध्यक्षों को हटाकर वहां नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विचार चल रहा है।

  • मेरठ जिला अध्यक्ष अनुज राठी को हटाया गया है। उनकी जगह विमल शर्मा को मेरठ का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
  • गोंडा में जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी को हटाया गया है। अब गोंडा में अमर किशोर कश्यप को जिले की कमान सौंपी गई है।
  • इटावा में संजीव राजपूत को भाजपा ने जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। निवर्तमान जिला अध्यक्ष इटावा अजय धाकरे को हटाया गया है।

दोबारा मेरठ के जिला अध्य्क्ष बनें हैं विमल शर्मा

अनुज राठी को नवंबर 2019 में मेरठ भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाया गया था। अनुज राठी जाट बिरादरी के हैं। इससे पहले रविंद्र भड़ाना गुर्जर थे। वह दो बार जिलाध्यक्ष रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए जाट व गुर्जर को तवज्जो देती रही है, लेकिन इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मेरठ के लिए ब्राह्मण जिला अध्यक्ष चुना है। माना जा रहा है कि अन्य दलों का ब्राह्मण वोटरों की तरफ रुझान देखते हुए बीजेपी ने यह दांव खेला है। हालांकि मेरठ में विमल शर्मा पहले भी मेरठ में जिलाध्यक्ष रहे हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।